वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 59 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त।

📰 सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क।

वैशाली जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 59 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर अवैध मादक पदार्थ लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया, जिसमें बाइक सवार दो संदिग्धों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 59 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सहदेवपुर थाना क्षेत्र निवासी अनिल कुमार लाल और चांदपुरा थाना क्षेत्र निवासी जयप्रकाश राय के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गंगाब्रिज थाना कांड संख्या 84/26 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

#VaishaliPolice #DrugSeizure #HeroinCase #BiharNews #CrimeNews #Gangabridge #AntiDrugCampaign #BreakingNews #SatyamGramNews

ये भी पढ़े…

रामनवमी पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील, प्रशासन सख्त।

https://satyamgramnews.in/रामनवमी-पर-शांति-और-सौहार/03/2026/25/18/29/41/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief