473 अंक लाकर निकेत कुमार बने स्कूल टॉपर, क्षेत्र में खुशी की लहर।

सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली |चेहराकलां : प्रखंड क्षेत्र के खोरमपुर निवासी प्रतिभाशाली छात्र निकेत कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 473 अंक प्राप्त कर सलेमपुर डुमरिया विद्यालय में टॉपर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय एवं स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

निकेत कुमार की प्रारंभिक शिक्षा निजी स्कूल संत एम इंग्लिश पब्लिक स्कूल, छौराही चौक से हुई। वे शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर, अनुशासित और मेहनती छात्र रहे हैं। विद्यालय स्तर पर आयोजित क्विज़ एवं अन्य शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने कई बार प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

उनकी इस शानदार सफलता पर संत एम इंग्लिश पब्लिक स्कुल (निजी विद्यालय) में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के डायरेक्टर मिथुन कुमार एवं शिक्षकगण मनीष कुमार , जय प्रकाश, कुंदन कुमार और नीरज कुमार ने निकेत कुमार को मेडल, मिठाई एवं उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है और अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है।

#NikettKumar #MatricTopper #VaishaliNews #SuccessStory #Education #BiharBoard #StudentAchievement #SatyamGramNews

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief