राजापाकर संवाददाता.सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क |
वैशाली / राजापाकर: प्रखंड क्षेत्र के राम पुरानी ग्राम निवासी पूर्व सरपंच अमरनाथ शुक्ला 82 वर्ष का निधन गुरुवार की प्रातः हो गया है।बे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर पंचायत के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मालूम हो कि स्वर्गीय अमरनाथ शुक्ला 25 वर्षों तक लगातार राज कर्णपुरा बीरना लखन सेन ग्राम पंचायत के सरपंच पद पर विराजमान थे। उनका दाह संस्कार गुरुवार को जिले के प्रसिद्ध कौन हारा घाट पर किया गया है। उन्हें मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र चुन चुन शुक्ला ने दिया है। दाह संस्कार में अनेक गण मान्य लोगों ने भाग लिया।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief
Views: 75