
चेहरकलां/वैशाली | सत्यम ग्राम न्यूज : चेहराकलां प्रखंड के उच्च विद्यालय बखरी दोआ में पूर्व में कार्यरत टीजीटी अंग्रेजी शिक्षक डॉ. रणधीर कुमार को बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय द्वारा यूजीसी रेगुलेशन-2016 के अंतर्गत पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। मौखिकी (वाइवा-व्होसे) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद विश्वविद्यालय ने उनका परिणाम प्रकाशित किया, जिसके साथ ही वे आधिकारिक रूप से डॉ. रणधीर कुमार बन गए।
डॉ. रणधीर कुमार की प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय से इंटरमीडिएट तक हुई। इसके बाद उन्होंने स्नातक (बी.ए.) एवं स्नातकोत्तर (एम.ए.) की पढ़ाई बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से पूरी की। उच्च शिक्षा के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए उन्होंने पीएचडी से पूर्व एम.फिल. (M.Phil.) की उपाधि भी प्राप्त की थी।
उनके शिक्षकीय जीवन की शुरुआत वर्ष 2014 में उच्च विद्यालय बखरी दोआ में टीजीटी अंग्रेजी शिक्षक के रूप में हुई। अपनी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर वर्ष 2023 में उनका चयन बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्लस-टू कैडर में हुआ। वर्तमान में वे राजापाकर स्थित अपग्रेडेड उच्च माध्यमिक विद्यालय में पीजीटी अंग्रेजी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ. रणधीर कुमार ने अपना शोध कार्य विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. बी. एस. राय के मार्गदर्शन में “Diasporic Consciousness in the Writings of Amitav Ghosh and Vikram Seth: A Comparative Study” विषय पर पूर्ण किया। इस शोध में उन्होंने अमिताव घोष और विक्रम सेठ के साहित्य में प्रवासी चेतना का तुलनात्मक अध्ययन किया है।
मूल रूप से वैशाली जिले के महुआ प्रखंड अंतर्गत सिंहराय फुदेनी चौक निवासी डॉ. रणधीर कुमार की इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उच्च विद्यालय बखरी दोआ के प्रभारी प्रधानाध्यापक भोला दास, शिक्षक मिथिलेश कुमार, मनोज कुमार सिन्हा, साबिर अली तथा पुस्तकालयाध्यक्ष अमरेश कुमार सहित विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
“ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकले शिक्षक ने हासिल की शैक्षणिक ऊंचाई, अब कहलाएंगे डॉ. रणधीर कुमार”
#DrRandhirKumar #PhD #Vaishali #Chehrakala #BakriDoa #EducationNews #SatyamGramNews #BiharEducation #TeacherAchievement #रिसर्चिंस्कॉलर
ये भी पढ़े….
वैशाली में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद पर्व, अमन…
https://satyamgramnews.in/वैशाली-में-शांतिपूर्ण-मा/05/2026/28/10/04/49/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief
Post Views: 164