फरार हत्यारोपी पर वैशाली पुलिस का शिकंजा, कुर्की-जब्ती की बड़ी कार्रवाई”

302 के फरार आरोपी के घर चला बुलडोजर, पुलिस ने की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई।

सराय (वैशाली) | सत्यम ग्राम न्यूज़। वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में हत्या कांड के फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर की विधिवत कुर्की-जब्ती की। सराय थाना कांड संख्या 107/23, धारा 302/34 के नामजद फरार अभियुक्त नरेश बैठा, पिता स्व. विश्वनाथ बैठा, ग्राम मनी भकुर, थाना सराय, जिला वैशाली के आवास पर न्यायालय के आदेशानुसार कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस टीम की मौजूदगी में घर में रखे सामानों को जब्त किया गया तथा कानूनी प्रक्रिया के तहत संपत्ति की सूची तैयार की गई। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

“कानून से भागने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।”

#VaishaliPolice #SaraiThana #CrimeNews #BiharPolice #KurkiJabti #MurderCase #NareshBaitha #VaishaliNews #BreakingNews #SatyamGramNews #PoliceAction #BiharCrime #HajipurNews #LawAndOrder #लेटेस्टन्यूज़

ये भी पढ़े…

महुआ के चर्चित यूट्यूबर प्रिंस यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

https://satyamgramnews.in/महुआ-के-चर्चित-यूट्यूबर-प/06/2026/13/20/46/10/satyamgramnewsnetwork/

खबरों को लेकर चर्चा में रहे “टाइम्स ऑफ महुआ” चैनल के संस्थापक की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, समर्थकों ने की न्यायिक जांच की मांग।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief