चेहरा कलां में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर उठे सवाल, लोड सेटिंग और लो-वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान

 

लोड सेटिंग के नाम पर घंटों बिजली गुल, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा”Chk nbpdcl

चेहरा कलां (वैशाली) | सत्यम ग्राम न्यूज़: वैशाली जिले के चेहरा कलां शक्ति उपकेंद्र से जुड़े विभिन्न फीडरों में इन दिनों बिजली आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ‘लोड सेटिंग’ के नाम पर प्रतिदिन एक से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली कटने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि मौसम में हल्का बदलाव, बारिश या तेज हवा चलने पर भी बिजली विभाग ‘ब्रेकडाउन’ का हवाला देकर चार से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद कर देता है। इस संबंध में जब चेहरा कलां के जूनियर इंजीनियर (JE) के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो फोन की घंटी बजती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया।

शिकायत करने वाले लोगों का आरोप है कि अन्य बिजली कर्मियों से संपर्क करने पर उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि सरकार द्वारा कम बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, ऐसे में 24 घंटे बिजली देना संभव नहीं है।

वहीं, सरकार का दावा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 18 से 20 घंटे तथा शहरी क्षेत्रों में 20 से 22 घंटे बिजली आपूर्ति की जाती है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि चेहरा कलां क्षेत्र में यह दावा जमीनी स्तर पर सही साबित नहीं हो रहा है। बिजली आने पर भी अक्सर लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिससे घरेलू उपकरण प्रभावित होते हैं।

उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि रात में बिजली फॉल्ट होने पर कोई भी बिजली मिस्त्री मरम्मत के लिए नहीं पहुंचता और लोगों को सुबह तक इंतजार करना पड़ता है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि मरम्मत के दौरान अवैध रूप से पैसे की मांग की जाती है तथा पैसा नहीं देने पर भविष्य में शिकायत पर काम नहीं करने की धमकी भी दी जाती है।

क्षेत्र के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो बिजली विभाग के खिलाफ घेराव और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

नोट : इस खबर में लगाए गए आरोप स्थानीय उपभोक्ताओं के दावों पर आधारित हैं। संबंधित बिजली विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

#चेहराकलां #वैशाली #बिजलीसंकट #लोडसेटिंग #लोवोल्टेज #बिजलीविभाग #ग्रामीणबिजली #सत्यमग्रामन्यूज़ #जनसमस्या #धरनाप्रदर्शन

ये भी पढ़े….

पीएम श्री विद्यालय में छात्रों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित।

https://satyamgramnews.in/हर-बच्चे-का-स्वागत-हर-सपने/06/2026/27/12/21/52/satyamgramnewsnetwork/

*_”हर बच्चे का स्वागत, हर सपने का सम्मान” के संदेश के साथ पीएम श्री विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत समारोह_*

 

*”हल्की हवा हो या बादल गरजें… जनहित में बिजली गुल, सुरक्षा सबसे पहले!”

#Vaishali #बिजलीविभाग #बिजलीकटौती #मौसम #व्यंग्य *

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप* (Shuru App) 👇🏻

https://shuru.co.in/dl/o1Ymkd

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief