हर घर स्वच्छ जल का संकल्प, वैशाली में जिला जल स्वच्छता मिशन का हुआ गठन !

हाजीपुर (वैशाली)सत्यम ग्राम न्यूज़ : राष्ट्रीय जल-जीवन-मिशन के तहत जिला के प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वैशाली जिले में एक बड़ा कदम उठाया गया है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार पटना के प्रधान सचिव से प्राप्त निर्देश के आलोक में वैशाली में ‘जिला जल स्वच्छता मिशन’ (DWSM) का गठन कर दिया गया है।
वैशाली के जिला पदाधिकारी (डीएम) को इस नवनिर्मित समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, हाजीपुर के कार्यपालक अभियंता इसके सदस्य सचिव होंगे।
इन महत्वपूर्ण उद्देश्यों के लिए काम करेगी समिति
इस मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जलापूर्ति के स्रोतों एवं आधारभूत संरचनाओं का रख-रखाव करना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा जल को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाना है। ताकि जिले के हर ग्रामीण परिवार तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति की जा सके।
समिति में शामिल हैं ये प्रमुख पदाधिकारी:
इस उच्च स्तरीय समिति में जिले के विभिन्न विभागों के 14 प्रमुख अधिकारियों को शामिल किया गया है:
1. जिला पदाधिकारी, वैशाली– अध्यक्ष
2. कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, हाजीपुर – सदस्य सचिव
3. मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, हाजीपुर – सदस्य
4. वन प्रमंडल पदाधिकारी, हाजीपुर – सदस्य
5. सिविल सर्जन, हाजीपुर वैशाली– सदस्य
6. जिला पंचायती राज पदाधिकारी, हाजीपुर वैशाली- सदस्य
7. जिला शिक्षा पदाधिकारी, हाजीपुर – सदस्य
8. कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, हाजीपुर – सदस्य
9. कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, हाजीपुर – सदस्य
10. जिला कृषि पदाधिकारी, हाजीपुर – सदस्य
11. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी-ICDS, हाजीपुर– सदस्य
12. जिला समन्वयक LSBA, हाजीपुर – सदस्य
13. जिला योजना पदाधिकारी, हाजीपुर– सदस्य
14. निदेशक NEP, हाजीपुर – सदस्य
हर महीने होगी समीक्षा बैठक
जिला पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस समिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाएगी। समिति के सभी सदस्यों को इस बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेने का निर्देश दिया गया है ताकि मिशन के कार्यों की नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग की जा सके। इस संबंध में पत्र जारी कर सभी संबंधित पदाधिकारियों को अनुपालन का निर्देश दे दिया गया है।
#VaishaliNews #HajipurNews #JalJeevanMission #DWSMVaishali #CleanWater #BiharGovernment #PublicHealthEngineering #वैशालीडीएम
ये भी पढ़े…
टीसी वसूली मामला: छपी खबर के बाद डीईओ का बड़ा एक्शन, नोटिस।
https://satyamgramnews.in/वैशाली-सत्यम-ग्राम-न्यूज/07/2026/14/03/08/11/satyamgramnewsnetwork/
सत्यम ग्राम न्यूज़ में खबर प्रकाशित होने के बाद अभिभावक ने ई-निगरानी पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत, डीईओ वैशाली ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर लिया सख्त एक्शन।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief