वैशाली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए APAAR ID अनिवार्य: शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश।

हाजीपुर (वैशाली) सत्यम ग्राम न्यूज़। बिहार शिक्षा परियोजना, वैशाली (शिक्षा भवन, दिग्धीकला, हाजीपुर) द्वारा जिले के सभी सरकारी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) निर्माण को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रा०शि० एवं समग्र शिक्षा) सोनाली संचिता द्वारा जारी पत्रांक 1515 में यह स्पष्ट किया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यम से होने वाले पंजीकरण के लिए APAAR ID को अनिवार्य कर दिया गया है।
समीक्षा में सामने आए आंकड़े
कार्यालय की समीक्षा के अनुसार, जिले के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में नामांकित कुल 1,54,031 बच्चों में से अब तक 1,45,823 बच्चों (94.67%) की ही APAAR ID का निर्माण हो सका है।
कई ऐसे विद्यार्थी हैं जिनका आधार तो वेरिफाइड (Verified) हो चुका है, लेकिन उनकी APAAR ID अब तक जनरेट नहीं की गई है।
विभाग द्वारा जारी मुख्य निर्देश
1.23 जुलाई तक वेरिफाइड आधार वालों की ID जनरेट करें: जिन छात्र-छात्राओं का आधार वेरिफाइड है, उनकी APAAR ID का निर्माण 23 जुलाई 2026 तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
2. आधार सुधार एवं सत्यापन प्रक्रिया:जिन विद्यार्थियों का आधार पोर्टल पर दर्ज है लेकिन वेरिफाइड नहीं है, उनसे डाउनलोड आधार की प्रति प्राप्त कर यू-डायस (U-DISE) पोर्टल पर Form S03 के माध्यम से आवश्यक सुधार कराकर सत्यापन और ID निर्माण प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
3. नया आधार कार्ड एवं नाम/जन्म तिथि में संशोधन:जिनका आधार कार्ड अभी तक नहीं बना है, उनका प्रखंड स्तरीय आधार केंद्रों पर प्राथमिकता के आधार पर आधार बनवाकर APAAR ID बनाई जाएगी। वहीं, नाम या जन्म तिथि में त्रुटि सुधार हेतु प्रखंड स्तर से Form S03 की अनुमति प्रदान कर दी गई है।
4. प्रत्येक शनिवार को लगेगा ‘MEGA Camp’ शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रत्येक शनिवार को विद्यालय एवं प्रखंड स्तर पर विशेष MEGA APAAR ID Saturation Camp का आयोजन किया जाएगा।
25 जुलाई तक की समय-सीमा
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि वे 25 जुलाई 2026 तक शत-प्रतिशत बच्चों का APAAR ID निर्माण सुनिश्चित करें। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अवांछनीय और बर्दाश्त के बाहर होगी।
इस संबंध में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, BEDMC ऑपरेटरों, ICT कॉर्डिनेटर्स एवं लेखा सहायकों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश की प्रतिलिपियाँ प्रेषित की गई हैं।
#APAARID #VaishaliNew #BiharEducation#SamagraShiksha#UDISEPortal#StudentRegistration2026#बिहारचोलेजुकेशन #EducationDepartmentBihar#हाजीपुरनेवस #AadhaarVerification
यह भी पढ़े…
वैशाली के चयनित स्कूलों में ICT लैब-स्मार्ट क्लास की तैयारी
https://satyamgramnews.in/वैशाली-के-चयनित-स्कूलों-म/07/2026/21/17/36/40/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief