पीएम श्री स्कूल के प्रभारी एचएम पर गाज: खाता न खोलने और बैठक न कराने पर DEO ने थमाया शो-कॉज।

हाजीपुर (वैशाली):सत्यम ग्राम न्यूज़। वैशाली जिले के चेहराकलां प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बखरी दोआ के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री मनोज कुमार सिन्हा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विद्यालय शिक्षा समिति का संयुक्त बैंक खाता नहीं खोलने और नियमित बैठकें आयोजित न करने के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), वैशाली ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनसे 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण (Show Cause)मांगा है।

सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायत से हुआ खुलासा।

यह पूरा मामला बिहार सरकार के एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (सहयोग पोर्टल) पर दर्ज परिवाद (सं. REF 578606, दिनांक 15.07.2026) के बाद सामने आया।

विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव श्रीमती ममता कुमारी ने सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था।

एक साल बाद भी बैंक खाता नहीं : समिति का गठन हुए एक साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन प्रभारी एचएम द्वारा अब तक संयुक्त बैंक खाता नहीं खुलवाया गया।

बैठकों से दूरी : समिति की नियमित मासिक बैठकें भी आयोजित नहीं की जा रही हैं।

अफसरों के निर्देश की अनदेखी : प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO), चेहराकलां ने निरीक्षण के दौरान खाता खुलवाने का निर्देश दिया था, जिसे प्रभारी एचएम ने ठंडे बस्ते में डाल दिया।

विकास कार्य और पारदर्शिता हो रही प्रभावित।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र में स्पष्ट कहा है कि संयुक्त बैंक खाता न खुलने और बैठकें न होने से समिति के अधिकार व दायित्व बाधित हो रहे हैं। इससे न केवल विद्यालय के विकास कार्य ठप हैं, बल्कि वित्तीय पारदर्शिता पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है

DEO का कड़ा रुख : प्रभारी प्रधानाध्यापक का यह कृत्य विभागीय आदेशों की अवहेलना, पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता का परिचायक है।

​3 दिनों में देना होगा जवाब, वरना होगी एकतरफा कार्रवाई

​DEO वैशाली ने पत्रांक 1568 (दिनांक 22/07/2026) जारी कर प्रभारी एचएम को आदेश दिया है कि वे 3 दिनों के अंदर अपना लिखित स्पष्टीकरण कार्यालय को सौंपें।

​विभाग ने चेतावनी दी है कि समय पर जवाब न देने या असंतोषजनक स्पष्टीकरण मिलने की स्थिति में उनके खिलाफ सीधे अनुशासनिक व एकतरफा कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रभारी प्रधानाध्यापक की होगी।

​#VaishaliNews #PMSriSchool #BiharEducationDepartment #DEOVaishali #SatyamGramNews #BiharNews

यह भी पढ़े…

हाजिरी लगाकर गायब होने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज, सीधे होंगे निलंबित: पश्चिम चंपारण DEO का सख्त आदेश।

https://satyamgramnews.in/हाजिरी-लगाकर-गायब-होने-वा/07/2026/23/00/47/39/satyamgramnewsnetwork/

पीएम श्री स्कूल के प्रभारी एचएम पर गाज: खाता न खोलने और बैठक न कराने पर DEO ने थमाया शो-कॉज।

https://aimamedia.org/newsdetails.aspx?type=Share&nid=706681

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief