PM श्री विद्यालय से आधार उपकरण गायब, DEO सख्त।

विद्यालय कोष से खरीदे गए कंप्यूटर, प्रिंटर, बायोमैट्रिक सहित अन्य उपकरणों के गायब होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी की बड़ी कार्रवाई।

हाजीपुर (वैशाली) | सत्यम ग्राम न्यूज़।संवाददाता।

वैशाली जिले के पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बखरी दुआ (प्रखंड–चेहराकलां) में आधार नामांकन केंद्र के लिए विद्यालय कोष से खरीदे गए महंगे उपकरणों के विद्यालय से गायब होने के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण के साथ कार्रवाई प्रतिवेदन तलब किया गया है।

यह कार्रवाई एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली पर दर्ज परिवाद संख्या REF-630794 के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता अखिलेश कुमार ने आरोप लगाया था कि विद्यालय कोष से खरीदे गए कंप्यूटर, प्रिंटर, बायोमैट्रिक डिवाइस, स्कैनर एवं यूपीएस विद्यालय में उपलब्ध नहीं हैं और उन्हें आधार ऑपरेटर द्वारा अपने पास रखा गया है।

पूर्व आदेश की भी हुई अवहेलना

डीईओ कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में उल्लेख किया गया है कि इससे पहले भी पत्रांक-321, दिनांक 17 फरवरी 2026 के माध्यम से संबंधित विद्यालय को आवश्यक निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसे विभागीय आदेशों की अवहेलना एवं पदीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही माना गया है।

DEO ने दिए तीन स्पष्ट निर्देश

• जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया है कि पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के भीतर—

• विद्यालय कोष से खरीदे गए सभी उपकरणों का भौतिक सत्यापन कराया जाए।

• साक्ष्यों के साथ विस्तृत जांच प्रतिवेदन डीईओ कार्यालय में जमा किया जाए।

यदि उपकरण विद्यालय में उपलब्ध नहीं मिलते हैं, तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर उसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। अन्यथा होगी कठोर कार्रवाई।

डीईओ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने अथवा निर्देशों की अवहेलना करने की स्थिति में प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कड़ी विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला सरकारी विद्यालयों में सार्वजनिक धन से खरीदे गए संसाधनों की सुरक्षा और जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोषियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई होती है।

#VaishaliNews #DEOVaishali #PMSchool #AadhaarCentre #BiharEducation #Chehrakala #Hajipur #SchoolNews #SatyamGramNews #BiharNews

यह भी पढ़े…

वैशाली: नामांकन में अवैध वसूली पर प्रभारी एचएम निलंबित।

https://satyamgramnews.in/बड़ी-कार्रवाई-11वीं-नामांक/07/2026/27/22/34/19/satyamgramnewsnetwork/

 

https://aimamedia.org/newsdetails.aspx?type=Share&nid=712993

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief