भारत के प्रधानमंत्री के आह्वान पर

सत्यम ग्राम न्यूज़ बिदुपुर/ वैशाली । राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बिदुपुर प्रखण्ड में भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर चलाया जा रहा है।श्री सिंह ने कहा कि राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बुथों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन, संरक्षण में भाजपा कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं एवं अभियान के तहत कंचनपुर पंचायत में औषधीय गुणों से भरपूर बेल, आंवला एवं शरीफा का पच्चास पौधे का रोपण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह पूर्वक एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लिया।

पौधा रोपण के उपरान्त भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह ने केला उत्पादक किसानों से मुलाकात कर खेतों में जाकर आंधी पानी से हुई क्षति का जायजा लिया एवं क्षतिपूर्ति हेतू कृषि मंत्री बिहार सरकार को लिखित सूचना देकर केला उत्पादक किसानों की समस्या समाधान कराने का प्रयास करने की बात की।इस अवसर पर भाजपा बिदुपुर पश्चिमी मंडल महामंत्री आनंदी सिंह कुशवाहा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सत्येन्द्र चौरसिया,मनीष कुमार,तारा देवी, राजकुमार सिंह, बबलू सिंह, उषा देवी, सुशीला देवी, पप्पू सिंह, कुशेश्वर सिंह, मुनेश्वर सिंह, रंजीत कुमार,राम बाबू सिंह, विवेक कुमार, नंदकिशोर सिंह सहित काफी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


रिपोर्ट :सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क टीम, राजापाकर/ वैशाली

समाचार /विज्ञापन देने तथा रिपोर्टर बनने के लिए दूरभाष 9031922404/9931084637 पर सम्पर्क करें -धन्यवाद