A group of Kawariyas left for Baba Garibnath Dham Muzaffarpur with a 101 feet long Kanwar from Pahelja Ghat.

पहलेजा घाट से 101 फीट लंबी कांवर लेकर कावरियों का जत्था बाबा गरीबनाथ धाम मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुआ|
सत्यम ग्राम न्यूज़ ,गोरौल: सावन की चौथी सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिये पहलेजा घाट से पवित्र गंगा जल लेकर 101 फिट का लंबा कांवर लेकर कावरियों का जस्था बाबा गरीबनाथ घाम मुजफ्फरपुर के लिये रवाना हो गया है. इस कांवर पर शिवलिंग,भगवान शिव शम्भू, माता पार्वती के अलावे नाग,कलश सहित अन्य स्थापित किया था |
गौरतलब हो की पिछले सोमवारी से इस सोमवारी में भीड़भाड़ थोड़ा कम दिखा. इसके वाद भी कांवरियों का उत्साह देखते ही बनता था. गेरुआ वस्त्र धारण किये कावरियों द्वारा लगाया जा रहे हर हर महादेव,बोल बंम के नारों से सारा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है|

हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग NH 22 गेरुआ बस्त्र धारण किये कांवरियों लगातार चल रहे है . इन कावरियों की सेवा के लिये गोंढ़ीया चौक से लेकर गोरौल चौक से आगे तक जगह जगह सेवा शिविर लगाये गए है.जिसमे कावरियों को गर्म पानी,नीबू पानी,दूध, चाय,बिस्कुट के अलावे स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दवा भी निः शुल्क दिया जा रहा है|