BIHAR NEWS:अद्भुत नजरा एक महिला ने जन्म दिया एक साथ दिन बच्चा,जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित |

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता , ग़ोरौल । ईश्वर की प्रकृति की नियति भी अद्भुत है । जुड़वा बच्चा के जन्म का खबर तो हमेशा सुनाई पड़ती है लेकिन शुक्रवार को प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र सोन्धो में एक माँ ने एक ही समय एक जैसे तीन बच्चे को जन्म दिया है । तीन बच्चे का जन्म असमान्य घटना है और यह भी सामान्य तरीके से नॉर्मल डिलीवरी के जरिए हुआ ।

प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र सोन्धो ग़ोरौल प्रखंड क्षेत्र के सोन्धो वासुदेव गांव निवासी चंडीश मांझी के पत्नी सकुन्ती देवी ने तीन बच्चे को एक लड़का दो लड़की को जन्म दिया पहले तो गर्भवती महिला की जांच के दौरान चिकित्सको ने बताया कि संभवत सदर अस्पताल में ले जाने की जरूत होगी । लेकिन नर्स एवं डॉक्टर सत्यनारायण पासवान ने सकारात्मक प्रयास किया और तीनों बच्चे का नॉर्मल डिलीवरी कराया ।

इस सम्बंध में डॉक्टर सत्यनारायण पासवान ने बताया कि ऐसे मामले में जुड़वा बच्चे पैदा होने की संभावना होती है लेकिन तीन एक जैसे बच्चे में यह संभावना लाखो केसों में होता है । जिसमे तीन बच्चे एक साथ जन्म हुआ और तीनों सुरक्षित है । इधर परिवार में तीन नए मेहमानों का आगमन होने पर पिता चंडीश मांझी ने बताया कि दूसरे के खेती बाड़ी करता हूं और अपने परिवार का पालन पोषण करता हूं लेकिन आर्थिक स्थिति भी अच्छी नही है लेकिन तीनो बच्चो को देखकर वह काफी खुश है । उन्होंने कहा कि वे किसी भी तरह तीनो बच्चों का पालन पोषण करेंगे ।

वहीं चिकित्सक ने महिला को जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग़ोरौल भेज दिया है ।बच्चे की वजन थोड़ा कम है. इसलिये तीनो बच्चों को सदर अस्पताल हाजीपुर जांच पड़ताल के लिये भेजा गया है|

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR