
सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतो में एचएसबीक्यू मुहपका खुरपका बीमारी का टीकाकरण किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राजापाकर पशु चिकित्सालय में कार्यरत पशु चिकित्सक डॉक्टर रुचि कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी 13 पंचायत में पशु टीकाकर्मी टीकाकरण कार्य कर रहे हैं। सभी पशुपालक यह टिका आवश्य ले।
यह निशुल्क टिका है। यह संक्रामक बीमारी है एवं पशुओं को गंदे जगह रखने से भी होता है। जहां भी पशु बांधते हैं पशुपालक साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। फेनाईल पानी में मिलाकर छिड़काव करें ।इस बीमारी में पशुओं के खूर में सूजन हो जाता है। मुंह में छाले आ जाते हैं। लार टपकने लगता है।
जिसमें किसानों को पानी में पोटाश डालकर धुलाई करें एवं मुंह में भी पोटाश का पानी डालकर सफाई करें। इससे जानवर को इस बीमारी से राहत मिलेगी। सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि मुखिया सरपंच वार्ड सदस्य पंच सदस्य आदि का आह्वान किया गया कि अपने-अपने कार्य क्षेत्र में पशुपालकों को टिका लेने के लिए जागरूक करें।
बीमारी होने पर किसानों के बहुत आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है ।टीका लगने के बाद यह बीमारी नहीं होगी। टीकाकरण कार्य में शामिल पशु टीकाकर्मी विकास कुमार, नीरज कुमार, विशंभर कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, अमरेश कुमार, बिरजू कुमार, शत्रुघन राम सहित अनेक लोक शामिल हैं।
ये भी पढ़े…
मां लक्ष्मी व श्रीगणेश की प्रतिमाएं की गई तलाब में विसर्जित|
https://satyamgramnews.in/मां-लक्ष्मी-व-श्रीगणेश-की/11/2024/04/19/31/44/satyamgramnewsrajapakar1/
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली