BIHAR : इंटर परीक्षा में न्यूटन क्लासेज के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम।

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़,आकाशचंद्र वर्मा।बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम आते ही न्यूटन क्लासेज के शिक्षकों और विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संस्थान के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। न्यूटन क्लासेज के 2 विद्यार्थियों ने 400 से अधिक अंक प्राप्त किया है। पूजा कुमारी ने 432 अंक एवं अभिषेक कुमार ने 416 अंक अर्जित किया है। इसके अलावा 30 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से एवं 4 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।

रिजल्ट आने के बाद खुशी व्यक्त करते हुए संस्थान के निदेशक अमरनाथ चौहान ने कहा कि इस वर्ष हमारे संस्थान में पढ़ने वाले सभी बच्चे पास हुए है।आने वाले वर्षों में हमारी संस्थान और बेहतर रिजल्ट देगी।न्यूटन क्लासेस में 12 वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी 2022 से शुरू हुई थी।लगातार तीन वर्षों से संस्थान का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है।

संस्थान के बच्चों का बढ़िया परिणाम आने पर संस्थान के शिक्षकों एवं कर्मियों ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।खुशी जाहिर करने वाले शिक्षकों में अनिल कुमार, सनोज कुमार, दिलीप यादव, बीरेंद्र कुमार, सुधीर कुशवाहा, कमलनाथ चौहान आदि हैं।

ये भी पढ़े…

वैशाली की दो बेटी एक साथ बनी बिहार टॉपर; रचा इतिहास।

https://satyamgramnews.in/पटना-मोटरसाईकल-मेकेनिक-क/03/2025/26/00/58/51/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली