
सत्यम ग्राम न्यूज़, हाजीपुर /वैशाली : निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का आज जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने निरीक्षण किया।वहां निर्माणाधीन अलग-अलग भवनों के प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने कार्य एजेंसी को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य 3 महीने के भीतर पूर्ण करें।वहां उपस्थित पदाधिकारी एवं अभियंताओं ने अब तक हुए कार्यों की जानकारी थी।इस दौरान जिला पदाधिकारी ने मुख्य स्तूप ,मेडिटेशन सेंटर ,गेस्ट हाउस, लाइब्रेरी, विजिटर केंद्र, म्यूजियम एवं संपूर्ण परिसर के सौंदरीकरण कार्य की भी समीक्षा की।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, एसडीएम, हाजीपुर, निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि एवं अभियंता तथा भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ कई पदाधिकारी मौजूद थे।
Author: RAJENDRA KUMAR SINGH
Views: 149