BIHAR NEWS : वीरता पुरस्कार से सम्मानित किए गए मेजर आनंद गौरव।

       वीरता पुरस्कार से सम्मानित होते मेजर आनंद गौरव।

 

राजापाकर,  सत्यम ग्राम न्यूज़,प्रकाश वर्मा। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के लगुराव बिलंदपुर पंचायत के बिलंदपुर गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र मेजर आनंद गौरव को सेना  के द्वारा वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

गौरतलब हो कि मेजर आनंद गौरव सेवा के पांचवी बटालियन पैराशूट रेजीमेंट में जम्मू कश्मीर में तैनात हैं।बीते दिनों आतंकवादी ठिकानों के करीब अपने बटालियन को उन्होंने सुरक्षित उतरा और अपने तीन साथियों को सुरक्षित बचाया भी और एक आतंकवादी को मार गिराया।

उनकी इस वीरता पर गांव के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। बधाई देने वालों में मुकुल सिंह, श्रीकांत सिंह, मनोज कुमार सिंह, अजीत कुमार, सौरभ कुमार, दीपक कुमार, शत्रुघन कुमार, राकेश कुमार सिंह सहित अनेक लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़े…

प्रखंड परिवर्तनकारी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने राज कुमार राय।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-प्रखंड-परिवर्त/02/2025/13/18/56/18/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली