
एक ही महिला के दो पति निकले दावेदार, मामला सुलझाने में प्रशासन के छूटे पसीना।
सत्यम ग्राम न्यूज़, संवाददाता,गोरौल : थाना पर उस समय असमंजस की स्थिति उयपन्न हो गयी जब, तीन बच्चे की माँ को दो दो पति ले जाने के लिये पुलिस के सामने दावे कर रहे थे. हालांकि महिला को 20 वर्ष का एक, 18 वर्ष का दूसरा पुत्र के अलावे 13 वर्ष की एक पुत्री भी है. मामले के सुलझाने के लिये थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार एवं अवर निरीक्षक शिवम कुमारी सहित अन्य पुलिस कर्मी लगे हुय थे.
मालूम हो कि मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना अंतर्गत बखरी गांव निवासी राम प्रसाद महतो की शादी 22 वर्ष पहले सकरा थाने के मझौली गांव में हुआ था. शादी के बाद दो पुत्र एवं एक पुत्री भी हुआ. इसी बीच वर्ष 2018 में पति पत्नी में कुछ कह सुनी हो गयी और वह 5 वर्ष के पुत्री को साथ लेकर घर छोड़कर भागते हुय हाजीपुर चली गयी और कम्पनी में काम करने लगी।
इसी बीच कुढ़नी थाना क्षेत्र के ढोढ़ी गांव निवासी बतहु राय की पत्नी से उसकी मुलाकात हो गयी और उसके साथ वह ढोढ़ी गांव में आई और कुछ दिनों के वाद वही से वह पास के गांव गोरौल थाने के चैनपुर भटौलीया गांव निवासी हरेंद्र राय के साथ रहने लगी।
पहला पति राम प्रसाद ने बताया कि वह लगातार 7 वर्षो से अपने पत्नी को खोज रहे है. बीते मंगलवार को जानकारी मिली कि वह भटौलीया गांव में है. इसकी सूचना पुलिस को दिया और पुलिस ने महिला एवं उसके दोनों पति को थाने लाया. थाने पर दोनों पति उसे ले जाने को तैयार थे, लेकिन महिला ने थाने पर पाला बदलते हुय पुनः पहले पति के साथ जाने पर अड़ गयी.
वही उसका दूसरा पति हरेंद्र के चेहरे पर सात साल तक साथ रहने के वाद बिछड़ने का गम साफ झलक रहा था. वही पहले पति को वर्षो वाद पुनः पत्नी प्राप्त होने की खुशी झलक रही थी।