
सत्यम ग्राम न्यूज़, हाजीपुर /वैशाली : पुलिस द्वारा कुख्यात एवं वांछित अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंगलवार को करीब रात्रि 2 बजे काजीपुर थाना पुलिस को यह गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुतुबपुर एकारा स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय के समीप सड़क पर कुछ पेशेवर अपराधी संगठित होकर अपराध करने के उद्देश्य से एक उजला रंग के कार से आए हुए है।
प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वैशाली पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय वैशाली के निर्देशन में टीम का गठन किया गया जिसमें काजीपुर थाना पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई की टीम को शामिल किया गया।
गठित टीम द्वारा उक्त स्थल पर पहुँचा गया तो देखा की एक कार के बाहर दो व्यक्ति खड़े है। जो पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन अंधेरे एवं झाडियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे एवं कार के अन्दर बैठे हुए दो व्यक्ति जिसमे धीरज सहनी, एवं मुन्ना राज सहनी को पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्तियों से तलाशी के क्रम में धीरज सहनी के पास कमर में खोसा हुआ एक लोडेड देशी कट्टा जिसे अनलोड करने पर एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तार अपराधकर्मी धीरज सहनी अंतरजिला लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट एवं UPA Act का कुख्यात अपराधी है, जिसपर पूर्व से कई मामले दर्ज है। जो काजीपुर थाना क्षेत्र में कोई बड़ी घटना को कारित करने के उद्देश्य से एकत्रित हुए थे।
वैशाली पुलिस टीम की Preventive Policing के तहत दोनों अपराधकर्मियों को घटना करने से पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संदर्भ में काजीपुर (सदर) थाना कांड सं0-860/24, दिनांक-12.11.2024, धारा-111 BNS एवं 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। भागे हुए अपराधकर्मियों की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम एवं पता :-
01. धीरज सहनी, पे० हरेन्द्र सहनी, सा०-सोरहथहा, थाना-बेलसर, जिला वैशाली। 02. मुन्ना राज सहनी, पे०-सुक्कल सहनी, सा०-अकुबाही, थाना-पातेपुर, जिला-वैशाली के निवासी है। उक्त आशय की जानकारी वैशाली पुलिस अधीक्षक के कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया गया है। गिरफ्तार अपराधी पर विभिन्न जिले एवं थाना मे लगभग दो दर्जन से अधिक विभिन्न कांड के एफआईआर दर्ज है।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief