BIHAR NEWS : बांग्लादेश में हिंदुओं और हिंदु मंदिरों पर लगातार हो रहे हमले के विरोध में हिंदू पुत्र संगठन ने निकाला आक्रोश मार्च।

सत्यम ग्राम न्यूज़, पातेपुर, वैशाली : बांग्लादेश में हिंदुओं और हिंदु मंदिरों पर लगातार हो रहे हमले के विरोध में हिंदू पुत्र संगठन पातेपुर द्वारा लोहानी पट्टी शिव मंदिर से बहुआरा चौक तक बांग्लादेश की नई सरकार के विरुद्ध आक्रोश मार्च निकाला गया।

आक्रोश मार्च में शामिल लोग यह मांग कर रहे थे कि बांग्लादेश देश का पूर्ण रूप से आर्थिक बहिष्कार किया जाए और साथ ही बांग्लादेश की नई सरकार पर दबाव भी बनाया जाए और यदि सरकार हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले को रोकने में अपना हाथ पीछे खींचती है तो बांग्लादेश पर हमला भी किया जाए।

इतना ही नहीं हिंदू पुत्र संगठन के लोगों ने यहां तक का डाला कि यदि सरकार भारतीय सेना को आदेश नहीं दे रही है तो वह हमें आदेश दें हम मुट्ठी भर बांग्लादेशी को 0.9 सेकंड में तबाह कर डालेंगे। कड़ी चेतावनी देते हुए संगठन के लोगों ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी यदि बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे हमले को रोकने में असमर्थ होते हैं तो केंद्र सरकार के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिंदू पुत्र संगठन पातेपुर के मुख्य कार्यकर्ता लालू यादव, मुन्ना माली, खात्री बाबू, दीपक तिवारी, सुजीत कुमार, अविनाश यादव, विशाल कुमार, प्रमोद कुमार, हर्षवर्धन कुमार, सुशील प्रसाद जी, अभिषेक कुमार मौजूद रहे।

यें भी पढ़े…

जियो टावर मे बिजली चोरी किए जाने मामले मे प्राथमिकी दर्ज।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-जियो-टावर-मे-बिजली-चोरी-क/12/2024/08/19/17/06/satyamgramnewsnetwork/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

GOVIND KUMAR
Author: GOVIND KUMAR

संवाददाता