
मिल्की ग्राम मे स्व.मीरा देवी के प्रतिमा अनावरण के बाद सभा क़ो सम्बोधित करते हुए बिहारराज्य मंत्री हरिहर सहनी एवं मदन सहनी।
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो वैशाली : माता-पिता का सेवा ही सर्वोच्च सेवा है. इसके सिवा दुनिया में कोई सेवा नहीं है. हर व्यक्ति को अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए. इससे समाज में एक अच्छा संदेश जाता है .बहुत से युवक शादी से पहले माता-पिता का सेवा करते हैं उसके बाद भूल जाते हैं .उनका सही से ध्यान नहीं रखते हैं. जो माता-पिता बच्चों को जन्म देते हैं शिक्षा देते हैं दुख झेलकर भरपेट भोजन देते हैं. लेकिन बच्चा बड़ा होकर माता-पिता के दुख में साथ नहीं देता है. उक्त बातें प्रखंड क्षेत्र के बदनपुर मिल्की ग्राम में स्वर्गीय परमेश्वर सहनी के पुत्र स्वर्गीय राजबल्लभ सहनी एवं पत्नी स्वर्गीय मीरा देवी के प्रतिमा अनावरण एवं माता-पिता पूजन समारोह में राज्य सरकार के दो मंत्री हरी सहनी एवं मदन सहनी ने कही. उन्होंने कहा कि उनके पुत्र इंद्रजीत सहनी ‘रंजीत सहनी एवं गुड्डू सहनी ने माता-पिता की मूर्ति स्थापित कर माता-पिता पूजन समारोह का आयोजन कर समाज में एक अच्छा संदेश दिया है. एक अच्छा आदर्श प्रस्तुत किया है. हर व्यक्ति को माता-पिता को अपना आदर्श मानना चाहिए. उनके मन में माता-पिता के प्रति आदर भाव अवश्य रहा होगा तभी इन्होंने ऐसा कार्य पुण्य कार्य किया है।

जिसकी हम सरहाना करते हैं. हम सभी को माता-पिता का ध्यान रखना चाहिए. मंत्री महोदय ने कार्यक्रम के आयोजक लालबाबू सहनी को इस पुण्य कार्य में बुलाने के लिए धन्यवाद दिया. वहीं उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आप सभी बच्चों के शिक्षा पर ध्यान दें. सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को भेजें. सरकार गरीब बच्चों के पढ़ने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजना चल रही है. शिक्षा समाज का आईना होता है. शिक्षित होकर ही हम देश समाज एवं माता-पिता की सेवा कर सकते हैं।

मौके पर उपस्थित राजू सहनी, पप्पू कुमार, पन्नालाल सहनी, गरीबन सहनी, मनोज सहनी’ भरत सहनी, अमरेश सिंह, रत्नेश शुक्ला, रंजीत कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित हुए. वहीं मौके पर 100 माता-पिता को कार्यक्रम के आयोजक इंद्रजीत सहनी ,रंजीत सहनी एवं गुड्डू कुमार द्वारा पैर पूजन कर साड़ी भेंट किया गया. वही मंत्री महोदय द्वारा भी माता-पिता का पैर धोकर पूजन कर उनको अंग वस्त्र भेट किया गया .