
समस्तीपुर, सत्यम ग्राम न्यूज़ : पटना में ‘जन सुराज पार्टी के संगठन पदाधिकारी के एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान jan सुराज के बिहार प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व राजनयिक मनोज भारती ने समस्तीपुर प्रधान डाकघर के पूर्व जनसम्पर्क निरीक्षक डॉ० शैलेश कुमार सिंह को जन सुराज विचार मंच का समस्तीपुर जिला प्रमुख नियुक्त किया । 
बुधवार क़ो पटना के ‘बिहार सत्याग्रह आश्रम’ में आयोजित पार्टी – कार्यक्रम में समस्तीपुर जिले में अपनी सक्रिय कार्य शैली से विशिष्ट पहचान बनाने और सामाजिक कार्यों में बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लेने वाले डॉ शैलेश कुमार सिंह को ‘जन सुराज पार्टी’ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जिला प्रमुख का दायित्व सौंपा ।उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ० सिंह की रहनुमाई में समस्तीपुर में ‘जन सुराज विचार मंच’ काफी मजबूत होगा तथा जन सुराज के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना संभव हो पायेगा ।
प्रदेश अध्यक्ष श्री भारती ने आगे कहा कि समाज की बेहतरी और समाज के बुद्धिजीवियों के विचारों को उचित सम्मान देने के उद्देश्य से बिहार के प्रत्येक जिले स्तर पर ‘जन सुराज विचार मंच’ की स्थापना की गई है ।
अब तक गंदी राजनीति , भ्रष्ट शिक्षा – नीति , भ्रष्ट – व्यवस्था और भ्रष्ट नेताओं से आक्रांत खासकर बिहार में समाज के बुद्धिजीवी वर्ग ने राजनीति और राजनीतिज्ञों से दूरी बना ली हैं , जिस कारण बिहार का उचित विकास संभव नहीं हो पा रहा है । ऐसे में ‘जन सुराज’ की अवधारणा – सही लोग ! सही सोंच ! सामूहिक प्रयास ! को धरातल पर उतारने के लिए बुद्धिजीवी समाज को बिहार और राष्ट्र नव-निर्माण हेतु आगे आना होगा ।
कार्यक्रम के अंत में समस्तीपुर विचार मंच के नव – नियुक्त जिला प्रमुख डॉ० शैलेश कुमार सिंह ने इसके लिए जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर जी , प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती जी , युवा प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा जी समेत समस्त जन सुराज परिवार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों और जन सम्पर्क के माध्यम से ‘जन सुराज पार्टी’ की नीतियों , मूल उद्देश्य , विचार व कार्यक्रमों को जन – जन तक पहुँचाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा । कार्यक्रम में हजारों लोग उपस्थित थें ।
जिला प्रमुख बनते ही डॉ० शैलेश कुमार सिंह को बधाई देने वालों का तांता लग गया ।
बधाई देने बालो में प्रमुख रूप से डॉ० दीपक कुमार सिंह , गौरव कुमार , डॉ० मिथिलेश कुमार , रौशन चौधरी , राहुल कुमार झा , प्रकाश चौधरी , अमित कुमार झा , मुकेश कुमार राय , सुमित झा , अजीत कुमार , डॉ० अमर कुमार , बिभूति कुमार , अयोध्या पंडित , सुनील कुमार वर्मा , सुनील झा , संजय सिंह , सौरभ सिंह , केशव झा आदि शामिल थें ।
ये भी पढ़े….
दैनिक उपस्थिति में कोताही बरतने के आरोप में शिक्षक निलंबित।
https://satyamgramnews.in/शिक्षा-विभाग-की-बड़ी-कार्/02/2025/06/17/13/21/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief