सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता,ग़ोरौल : सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शुमार सात निश्चय योजना के तहत संचालित नल जल योजना प्रखंड में कई स्थानों पर दम तोड़ रही है। आए दिन नल जल योजना से ग्रामीणों को पानी नहीं मिलने का मामला प्रकाश में आ रहा है। ऐसा ही एक मामला प्रखंड के ग़ोरौल प्रखड क्षेत्र के सोन्धो पंचायत के सोन्धो दूल्हा गांव स्थित वार्ड नंबर 5 का है। यहां के लोगों को पिछले पांच महीने से भी अधिक समय से नल जल योजना से पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीण हरेन्द्र राय , संतोष कुमार , अखिलेश राय ,वार्ड सदस्य पति जितेंद्र कुमार आदि ने कहा कि वर्ष 2019 में वार्ड प्रबंधन एवं कार्यान्वयन समिति की ओर से 13 लाख रुपए की लागत से गांव में नल जल योजना का स्ट्रक्चर बनाकर पानी आपूर्ति प्रारंभ की गई, लेकिन महज एक माह ही पानी चला।
उसके बाद से अचानक पानी चलना बंद हो गया। पता चला की मोटर खराब हो गया है। कुछ दिनों बाद फिर चालू हो गया अब आलम यह है की पांच महीने से पानी आपूर्ति बंद है इस योजना से लगभग 160 घरों को पानी पहुंचता था। ग्रामीणों ने कहा कि पानी आपूर्ति बंद होने से हम लोगों को भारी कठिनाई हो रही है। पुराने कुएं और पानी खरीद कर प्यास बुझ रहा है। गर्मी के मौसम में और कठिनाई होती है। योजना के दौरान काम भी ठीक ढंग से नहीं किया गया था। जलमिनार का स्ट्रक्चर घटिया किस्म के सामग्री से बनाया गया था जो टूटने के कगार पर पहुच गया है सटेक्चार टेढ़ा हो रहा है। कई बार वरीय पदाधिकारियों को ग्रामीणों के द्वारा शिकायत भी की गई लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी वैशाली से पानी आपूर्ति प्रारंभ कराने की मांग की है।