
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के रानीपोखर चौक स्थित मोबाइल दुकान में शटर काटकर चोरों ने उड़ाई लाखों रुपए की मोबाइल। दुकान मालिक जदयू के नेता संजीव चौरसिया की बताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मीरपुर पताढ़ पंचायत के रानीपोखर चौक स्थित गुप्ता होटल के सामने चंदन मोबाइल शॉप एण्ड रिपेयरिंग सेंटर में बीती रात लगभग 3 बजे चार चक्के स्विफ्ट डिजायर वाहन पर सवार अज्ञात चोरों ने चंदन मोबाइल दुकान का शटर काटकर दुकान में ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए रखे लगभग 1लाख के मोबाइल, 5 हजार नकद सहित अन्य सामानों में चार्जर हेडफोन ब्लूटूथ हार्ड डिस्क व 20 नये मोबाइल आदि चोरी कर ली।
दुकानदार जब बुधवार की सुबह दुकान खोलने आए तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय टीओपी प्रभारी रानीपोखर गुंजन कुमार को दी गई वे सुरक्षा बलों के साथ मौके पर पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली। जदयू नेता संजीव चौरसिया के पुत्र चंदन कुमार ने बताया कि उनकी दुकान में चोरी की यह दूसरी घटना है।
पांच साल पूर्व दुकान तोड़कर चोरों ने मोबाइल गायब कर दिया था। लेकिन आज तक उस घटना का उदभेदन नहीं हुआ और न ही कोई कार्रवाई ही हुई। घटना पर रानीपोखर चौक के कई दुकानदारों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस सही से रात्रि गश्ती नहीं करती है।
जिसके कारण आए दिन घटनाएं होती रहती है। घटना मोबाइल दुकान के सामने गुप्ता स्वीटस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जिसमें देखा गया कि 2 बजकर 52 मिनट में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पर सवार अपराधी चंदन मोबाइल दुकान के सामने रुकते हैं और 3 बजकर 15 मिनट हाथ साफ कर फिर गाड़ी पर सवार हो चले जाते हैं।
इस संबंध में स्थानीय टीओपी प्रभारी ने कहा कि हम लोगों को सुविधा के नाम पर कोई संसाधन सुलभ नहीं है। गश्ती के लिए वाहन भी उपलब्ध नहीं है। बताते चलें कि बिहार के डीजीपी विनय कुमार का गृह पंचायत है जहां यह घटना घटी है। महज खानापूर्ति के नाम पर टीओपी खुली है।
यें भी पढ़े…
रात्रि में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत।
https://satyamgramnews.in/गोरौल-रात्रि-में-ट्रेन-की/01/2025/14/20/45/51/sgngoraul/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली