CHEHRAKALA : जीविका के तत्वाधान में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

चेहराकलां, सत्यम ग्राम न्यूज़ : जीविका चेहराकला के तत्वाधान में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया। जीविका के राज्य कार्यालय से आए राज्य परियोजना प्रबंधक श्री जीवन झा के द्वारा महिला संवाद के उद्देश्य के बारे में बताया गया। इस संदर्भ में उनके द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के आलोक में एवं जिला प्रशासन के नेतृत्व में आलोक जीविका महिला ग्राम संगठन, असदपुर मैभरा गांव के द्वारा आयोजित की जा रही है।

आज का यह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार में नई शक्ति एवं आधी आबादी का प्रतीक सभी ग्रामीण दीदी, सभी किशोरी एवं छोटी बच्चियों के लिए बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में सभी आम जन समुदाय को प्रभावशाली ढंग से अवगत कराना, बिहार में महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चियों के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में, लाभुकों की योग्यता, आवश्यक दस्तावेज एवं उसे किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है, इस संबंध में विस्तार से बताया गया।

साथ ही साथ आज के इस कार्यक्रम में इन योजनाओं से लाभान्वित कुछ सम्मानित महिलाओं की जीवन गाथा एवं उनकी सफलता की कहानी से भी सभी रूबरू हुए।

साथ ही साथ आज के इस कार्यक्रम में इन विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में सभी महिलाओं के सुझाव एवं जन समुदाय के बीच अधिक लाभान्वित होने के बहुमूल्य सुझावों को भी संकलित किया गया ।

इसके अतिरिक्त इस सभा स्थल के क्षेत्र में जन समुदाय की समस्याएं एवं विभिन्न लाभकारी योजनाओं को भी संकलित किया गया। जिसे आने वाली बजटीय योजनाओं में बिहार सरकार के द्वारा शामिल किए जाने का संभावना रहेगी।

प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री अशोक कुमार के द्वारा बताया गया कि महिला संवाद की शुरुआत आज से हो चुकी है और यह कार्यक्रम पूरे 50 दिन जीविका के 100 ग्राम संगठनों में प्रतिदिन होगी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विनोद कुमार के द्वारा बताया गया कि संवाद में सभी महिलाओं के नीतिगत अपेक्षाओं को प्राथमिकी करण करके इसे राज्य कार्यालय भेजा जाएगा जिसके बाद विभाग से बजटीय प्रावधान आने के बाद संबंधित कार्य को निष्पादित ससमय किया जाएगा।

कार्यक्रम में करीब 300 महिलाएं उपस्थित हुई इनके साथ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जीविका जिला कार्यालय से माही रॉय, क्षेत्रीय समन्वयक देवेंद्र साह, कुमारी खुशबू, निशु कुमारी, CF संजय कुमार यादव, नीरज कुमार, अर्चना, बबीता साह के साथ अन्य जीविका कर्मी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े…

बेमौसम बारिश किसानों के लिए बनी आफत।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-बेमौसम-बारिश-किसानों-के/04/2025/18/20/08/44/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief