CHEHRAKALA : मेन लाइन से टोका फंसा कर बिजली चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलां :  विद्युत शक्ति उपकेंद्र चेहराकलां की ओर से विभिन्न गांवों में बिजली चोरी रोकने को उद्देश्य से छापेमारी अभियान चलाई गई। इस अभियान के दौरान  कटहरा थाना क्षेत्र के शाहपुर खुर्द गांव निवासी राजेंद्र सहनी की पत्नी मीना देवी के बिना मीटर के एलटी लाइन में सीधे टोका फंसाकर विद्युत उर्जा चोरी करते हुए पाया गया है।

इसके बाद विद्युत आपूर्ति प्रशाखा चेहराकलां के कनीय अभियंता विवेक कुमार ने बुधवार को कटहरा थाने में महिला के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। प्राथमिकी के अनुसार मीना देवी ने बिजली चोरी से नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 51 हजार 127 रुपये की क्षति पहुंचाई गई हैं।  इस संदर्भ में पुलिस ने बताया की बिजली चोरी मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है।

यें भी पढ़े…

वैशाली पुलिस अधीक्षक ने गोरौल थाना का किया निरिक्षण।

https://satyamgramnews.in/वैशाली-पुलिस-अधीक्षक-ने-ग/01/2025/15/21/31/45/sgngoraul/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief