CHEHRAKALA : प्रेम प्रसंग में 20 वर्षीय युवक की हत्या, शव सड़क किनारे फेंका।

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलां (वैशाली)  कटहरा थाना क्षेत्र के रामपुर डुमरी घुसकी हाट के समीप लगभग 20 वर्षीय युवक की शव संदिग्ध अवस्था में सड़क के किनारे पड़ा मिला।वही सड़क के किनारे मृतक के बाइक एवं पर्स बरामद किया गया है।

शव को सड़क किनारे देख स्थानीय लोगों हैरत में पड़ गये। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर कटहरा थानाध्यक्ष ज्योति पासवान ने अपने पुलिस पदाधिकारी समेत गोरौल, महुआ थाना की पुलिस के साथ  घटना स्थल पर lपहुंच कर स्थिति के जायजा में जुट गयी। इसी दौरान पड़े पर्स को पुलिस पदाधिकारी ने खोला तो मृतक के आधार कार्ड देखने से कटहरा थाना क्षेत्र के बखरी दोआ गांव निवासी संजय सहनी के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में पहचान की गई।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह में सुमेरगंज से सेहान जाने वाली मार्ग में रामपुर डुमरी घुसकी हाट के दक्षिण पुल के समीप सड़क किनारे चाभी लगी बाइक खड़ी थी। उसके कुछ दुरी पर पर्स पड़ा था। आने जाने वाले लोग इधर उधर देखने लगे। देखा कि सड़क के दक्षिण भाग में शव को देखा देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुटने लगी। इससे संबंधित जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कटहरा थाना की पुलिस समेत अन्य थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर स्थिति की जायजा लेने में जुट गयी। इसी दौरान मृतक के परिजन , सगे संबंधी रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुँची।

जहाँ मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुजीत कुमार दो तीन पूर्व संबंधि के  यहाँ शादी समारोह में भाग लेने के लिए घर  से आया था। गुरुवार के रात्रि में रामपुर डुमरी स्थित अपने फुआ के घर में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने गया था। शुक्रवार की अहले सुबह में सुजीत कुमार को निर्मम हत्या कर शव को सड़क किनारे फेके जाने की सूचना मिली है।

हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग बताते हुए पूर्व में लड़की पक्ष की ओर से जान मारने धमकी देने की बात बतायी।

पुलिस सहित स्थानीय लोगों ने परिजनों को उसके घर जाने एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। पोस्टमार्टम कराके पुलिस ने परिजन को शव सौंप दिया। जिसे शव को लेकर परिजनों समेत अन्य लोगों के सहयोग से महुआ – पातेपुर मार्ग में बखरी दोआ हाई स्कूल के समीप सड़क पर शव रखकर यातायात बाधित कर मृतक के परिजनों को न्याय एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये।

जहाँ मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष ज्योति पासवान, एस आई तनुजा कुमारी सहित अन्य पुलिस दल बल घटना स्थल पर पहुँच कर परिजनों के मांग को अभिलंब पुरा करने का अश्वासन देकर जाम हटवाया। इस मामले में कटहरा प्रभारी थानाध्यक्ष ज्योति पासवान ने बताया कि मृतक की मां बिप्ती देवी ने एक व्यक्ति को आरोपित करते हुए प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया‌ है। प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

मृतक भाई मे अकेला था एक बहन हैँ जो विवाहित हैँ हत्या के बाद परिजनों के घर मातम छाये हुए हैँ। परिजनों के रो रो के बुरा हाल हो गया हैँ।

ये भी पढ़े…

महुआ : बाइक सवार बदमाशोने एक गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी

https://satyamgramnews.in/महुआ-बाइक-सवार-बदमाशों-ने/05/2025/25/01/54/52/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief