CHHATH PUJA : 101 छठ वर्तियों के बीच पूजन सामग्री का हुआ वितरण।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत राज रामपुर रत्नाकर के सरसई गढ़ पर प्रति वर्ष की भाँति इस 15 वें वर्ष भी लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा के नहाएं खाय के दिन 101 छठ व्रतियों के बीच साड़ी नारियल अगरबत्ती आदि पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया।

वितरण समारोह की अध्यक्षता पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला कु जबकि संचालन श्री बाबा पातालेशवर नाथ न्यास समिति की सदस्या आरती शर्मा ने किया। समारोह का विधिवत उदघाटन रामदुलारी देवी ने किया जबकि मुख्य अतिथि युवा उघोग पति विकास कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में निर्देशक पिज़्ज़ा क्यून ख़ुशबू शाहा,देवानंद राय,विनय कुमार झा,संतोष सिंह रामानन्द प्रसाद चौरसिया,ग्राम कचहरी सचिव कुमारी आरती,दिपु सहनी आदि ने अपने हाथों वितरण किया।

मुख्य अतिथि विकास कुमार सिंह एवं निर्देशक पिज़्ज़ा कयून ने कहा कि निराला जी द्वारा अच्छे और नेक काम प्रति वर्ष किए जाते हैं जिससे हम सभी काफ़ी प्रभावित हैं मैं अपने निजी मद से अगले साल 500 छठ व्रतियों को अंग वस्त्र पूजन सामग्री आदि उपलब्ध करायी जायेगी । कार्यक्रम में सहयोग शिखा शर्मा,स्नेहा कुमारी,शेरया शर्मा,अमन कुमार,समृति शर्मा,राजकुमार आदि ने सहयोग दिया।

ये भी पढ़े…

लोक आस्था का महापर्व छठ नहाए खाए के साथ से होंगे प्रारम्भ |

https://satyamgramnews.in/chhath-puja-चार-दिवसीय-लोक-आस्था-का-म/11/2024/04/19/08/04/satyamgramnewsnetwork/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली