BIHAR NEWS :चिराग पासवान ने केरल के वायनाड में हुए भुस्वखलन में मृत एवं लापता लोगो के परिजनों से उनके गांव पहुंच शोक सम्पत परिवारों को दिया सांत्वना।

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता,गोरौल (वैशाली ) : केंद्रीय मंत्री सह लोजपा (रा) सुप्रीमो चिराग पासवान ने केरल के वायनाड में हुय भुस्वखलन में मृत एवं लापता लोगो के परिजनों से शनिवार को उनके गांव प्रखंड के महमदपुर पोझा पहुचकर शोक सम्पत परिवारों को सांत्वना दिया।

मंत्री श्री पासवान ने मृतक फूल कुमारी देवी , लापता विजनेश पासवान एवं जख्मी अरुण पासवान के घर जाकर उनके परिजनों से मिले और आर्थिक सहायता भी किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दुख के घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवार के साथ है. सरकार हर सम्भव सहायता करेगी. वायनाड से भी जानकारी लिया जा रहा है. वहा इलाजरत को कोई परेशानी नही हो इसकी व्यवस्था किया गया है।

वहा के सरकार से भी बात किया गया है. जो इस दुर्घटना में जान गवां चुके उन्हें तो वापस नही लाया जा सकता है, लेकिन जो जख्मी है. उन्हें इलाज में किसी तरह की परेशानी नही होगी. मंत्री ने मृतक फूल कुमारी देवी के परिजन माला देवी , लापता विजनेश की पत्नी मछिया जो फूटफूट कर रो रही थी उसे ढांढस बढ़ाते हुय कहा कि कुदरत के आगे हमलोगों बेबस है।

इसके कहर से चाहकर भी कोई बच नही सकता. मंत्री के साथ रजनीश कुमार,संजय कुमार सिंह, अंजनी सिंह, अवधेश सिंह, मंटू पासवान, रंजीत कुमार,संतोष पासवान, हरिवंश पासवान, सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

ये भी पढ़े...

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR