EED-UL-AZAHA : बकरीद को लेकर राजापाकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। बकरीद ईद उल जोहा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को राजापाकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजापाकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने की। बैठक में विभिन्न समुदायों के बुद्धिजीवी जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे पर्व को आपसी मेल-जोल और भाईचारे के साथ मनाएं. जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए और कोई अप्रिय घटना न हो. थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व के दिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा. थाना क्षेत्र के सभी मस्जिदों पर चौकीदार एवं सुरक्षा बल तैनात रहेंगे. विभिन्न पदाधिकारी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील भी की गई. उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या या संदेह हो तो वे सीधे पुलिस  प्रशासन से संपर्क करें।

बैठक के अंत में सभी ने एक स्वर में शांति और सद्भाव बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. मौके पर महेंद्र प्रसाद गुप्ता, हरिशंकर कुमार उर्फ़ गुड्डू सिंह , मोहम्मद मुमताज, दिलीप कुमार साह, हीरो राय, दीपक सिंन्हा, संतोष कुमार सिंह, अनिल कुमार, डॉक्टर एमके पासा, तपसी सिंह, सीताराम सिंह, विनोद कुमार राय, सानू झा प्रेम कुमार यादव आदि शामिल हुए। 

ये भी पढ़े…

विद्यालय के सभागार मे शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का हुआ आयोजन सैकड़ो की संख्या मे पहुँचे अभिभावक दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-विद्यालय-के-सभा/06/2025/01/03/05/46/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली