Electricity department’s meter reader involved in corruption! : विधुत मीटर रीडर की मनमानी आई सामने उपभोक्ता क़ो दिया धमकी बोले १० हजार दो अन्यथा एफ आई आर करूँगा।

विधुत मीटर रीडर की मनमानी आई सामने उपभोक्ता क़ो दिया धमकी बोले १० हजार दो अन्यथा एफ आई आर करूँगा।

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता : पातेपुर प्रखंड के मौदह चतुर पंचायत सह ग्राम के वार्ड न. 11 के विधुत मीटर रीडर की मनमानी क़ो ले मीटर रीडर और उपभोक्ता के बीच तू मय हो गया उस के बाद बुद्धिजीवियों व्यक्ति के पहल से मामला क़ो शांत किया गया।
गौरतलब हो की १७ जून २४ सुबह लगभग ६. ३० बजे मीटर रीडर रणविजय कुमार मीटर रीडिंग करने सोगारथ साहनी के घर मे लगे दरवाज़े मे मीटर रीडिंग करने पहुँचे मीटर मे बिजली देख भ्रक गए और बोले की किस ने बिजली जोड़वाया हैँ उस बक्त घर मे अकेली महिला क़ो देख अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए १० हजार रुपये तत्काल मांग कर दिए जबाब में महिला ने असहमर्थ जताते हुए चुप हो गईं|

उसके बाद रणविजय ने महिला के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर दरवाजा पर ही हंगामा रहा था की उसी बीच पड़ोसी अजय कुमार साहनी पहुँचे और ममला क़ो ले अपना विचार व्यक्त किया उसके बाद तो विधुत मीटर रीडर रणविजय कुमार सिंह आगबाबूला हो गए और बोले की जैसे तुम्हारा कनेक्शन कटबाये थे और मीटर रीडिंग नहीं करते हैँ उसी प्रकार इसके साथ भी करेंगे मै सभी पर विभागीय करवाई करबाएँगे ऐसी धमकी दे दिया। बाद इतना बढ़ गया की हाथपाई की नौबत आने से पूर्व कुछ बुद्धिजीवी व्यक्ति के ससमय पहुंच कर मामला क़ो शांत कराया।
उपभोक्ता अजय कुमार साहनी उपभोक्ता संख्या 133310312307 एवं फुल कुमारी उपभोक्ता संख्या 133304292303 के पुत्र चन्दन सहनी अन्य उपभोक्तायो ने पातेपुर बिजली विभाग के कनीय विधुत अभियंता( जेई ) से स्थल जाँच कर दोषी के विरुद्ध कानूनी करवाई के लिए सर्विस मोबाईल पर सम्पर्क किया किया गया लेकिन नही हो सका ।

घटना स्थल पर एक दो घंटे तक उपभोक्ता और विधुत मीटर रीडर हंगामा करते रहे। अन्य विधुत उपभोक्ता का कहना हैँ रणविजय कुमार सिंह अवैध पैसा वसूली करता हैँ वे पूव मुखिया भोला सिंह के पौत्र है वही का रौब दिखता है इस संदर्भ में पातेपुर जेई के मोबाइल पर सम्पर्क करने पर कॉल तक रिसीव नहीं किया जाता हैँ ऐसा प्रतीत होता है मीटर रीडर और पातेपुर कनीय विधुत अभियंता की मिलीभगत मालूम पड़ता हैँ। सभी पीड़ित उपभोक्ता ने सहायक विद्युत अभियंता दभैच से जांचोप्रान्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है|

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief