जमीन विवाद में जमकर मारपीट, दो घायलों को पीएमसीएच रेफर किया गया।

सत्यम ग्राम न्यूज़ चेहराकलां वैशाली । कटहरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर टुरी गांव में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट की घटना घटी है। जिसमें दो व्यक्ति जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेहराकलां में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज हेतु जख्मी को पी एम सी एच पटना के लिए रेफर कर दिया है।

जख्मी महोम्मदपुर टुरी गांव निवासी 65 वर्षीय हजारी साह एवं उनकी 60 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी है। मारपीट की घटना कटहरा थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर टुरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर शिव शंकर साह एवं हजारी साह के बीच घटी है।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief