GORAUL : असहाय वृद्ध महिला से मिलने पहुँचे जिला पार्षद,लोगो से आर्थिक मदद करने की अपील।

असहाय वृद्ध महिला से मिलने पहुंचे जिला पार्षद मनोज कुमार ठाकुर किये आर्थिक मदद ।

सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल :  प्रखंड के बकसामा पंचायत ,वार्ड नंबर 5 मे एक ऐसा असहाय चिंता देवी,पति स्व राम बहादुर पासवान जो पूर्णत विकलांग है, वह अकेली टूटी-फूटी घर में 5 किलो अनाज और ₹400 पेंशन के बदौलत अपना गुजारा बहुत ही मुश्किल से कर रही है, ना बिजली, ना गैस सिलेंडर और ना ही शौचालय,मानो दुख की पहाड़ चिंता देवी के ऊपर गिर पड़ा, इनके पति विगत लोकसभा चुनाव में राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय बकसामा मतदान केंद्र से वोट डालकर लौटने के दौरान हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई।

आज जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ठाकुर पीड़ित चिंता देवी से मिलकर उनका हाल-चाल जाना एवं कपड़ा और आर्थिक मदद किया उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर पटेल,अजय कुमार चंदेश्वर पासवान,मुकुल सिंह ,दीपक कुमार एवं उनके सहयोगी उपस्थित थे!लोगों से सभी ने इनकी मदद करने की अपील किया, इनकी या इनके जैसे लोगों की मदद करना 100 यज्ञ करने के बराबर जैसा है, आप सभी से अनुरोध है इस पीड़ित  असहाय वृद्ध महिला चिंता देवी को आर्थिक  मदद पहुचाये।

ये भी पढ़े…

अंचल में राजस्व पदाधिकारी के रूप में जूली ने दिया योगदान |

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-अंचल-कार्यालय-म/11/2024/03/21/07/21/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR