GORAUL : आंगनवाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रश्म किया गया पूरा।

सत्यम ग्राम न्यूज़,ग़ोरौल । प्रखंड के कटरमाल पंचायत स्थित केंद्र संख्या 15 आंगनबाड़ी केंद्र पर परियोजना पदाधिकारी कुमारी सुरभि की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण अभियान का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बेहतर पोषण के लिये आमलोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व छह माह के बच्चे को अन्नप्राशन संस्कार कराकर लोगों को सही पोषण के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान मौजूद बाल विकास परियोजना कार्यालय ग़ोरौल की महिला पर्यवेक्षिका नीलम कुमारी ने कहा कि कुपोषण दूर करने के लिये सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है और सितंबर महीने को पोषण माह के रूप में मनाकर लोगों को बेहतर पोषण के लिये जागरूक करने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों को पौष्टिक आहार ग्रहण कराकर ही बेहतर पोषण किया जा सकता है और बेहतर पोषण से बच्चे स्वस्थ होंगे तो हमारी अगली पीढ़ी स्वस्थ होगी। सही पोषण के लिये जीवन के प्रथम एक हजार दिन, एनीमिया व डायरिया से बचाव, स्वच्छता व हैंडवाश और पौष्टिक आहार इन पांच सूत्रों को अमल में लाने की जरूरत है।

बताते चलें कि सितंबर महीने की शुरुआत से ही विभिन्न केंद्रों पर पोषण को लेकर जागरूकता रैली व रंगोली आदि विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने पंचायत की सभी सेविकाओं को निर्देश दिया कि वे सभी नियमित रूप से गृह भ्रमण के दौरान आमजनों को साफ-सफाई, गर्भवती व धात्री महिलाओं की देखरेख व आहार एवं कन्या भ्रूण हत्या पर रोक कैसे लगे इसके बारे में जानकारी देकर जागरूक करते रहें।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को पंचायत की सेविकाओं द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना व मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की जानकारी देते हुए योजना के पात्र लाभुकों को सभी आवश्यक कागजातों के साथ आवेदन उपलब्ध कराने को प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में उक्त केंद्र की सेविका इंदु कुमारी सिन्हा , कुमारी शारदा, सरिता सिन्हा , समेत अन्य सेविकाओं लोगों ने भाग लिया।

ये भी पढ़े…

विद्यालय में छात्र-छात्राओं की अर्धवार्षिक परीक्षा है जारी।

https://satyamgramnews.in/प्राथमिक-एवं-मध्य-विद्या/09/2024/19/22/05/24/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR