सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल : गुरुवार को देर रात्रि दो बच्चे की माँ को पुलिस ने हुसैना बुजुर्ग गांव से बरामद कर थाने लाया. बरामद महिला के साथ उसके 20 वर्षीय पुत्र अमीत कुमार एवं उसका पति मजफ्फरपुर जिले के करजा थाना अंतर्गत बगाही गांव निवासी ज्ञानी महतो के अलावे दर्जनों ग्रामीण भी थाने पर उपस्थित थे.
बरामद महिला अपने 19 वर्षीय पुत्री की शादी पिछले वर्ष कर चुकी है. महिला के पति ने बताया कि वह महाराष्ट्र में काम करता है और बीते मई माह से ही वह घर पर रह रहा है. इधर उसकी पत्नी लाखो रुपये कर्ज लेकर अपने प्रेमी पर खर्च कर चुकी थी,जिसे चुकता करने उसके वश में नही था. इसी बात को लेकर पति पत्नी में थोड़ा कहासुनी हो गयी .
इसी को लेकर उसकी पत्नी घर से अपने मायके गोरौल थाने के ही बिशुनपुर अररा गांव चली आयी और यही से वह अपने प्रेमी थाने के ही हुसैना बुजुर्ग गांव निवासी तीन बच्चे के पिता संतलाल महतो के यहां रहने लगी. जब इसकी भनक ज्ञानी को लगा तो वह अपने परिजनों के साथ हुसैना बुजुर्ग गांव आ धमका और महिला को अपने साथ घर चलने को कहा.
जब महिला जाने से इंकार करने लगी तो वह पुलिस को सूचना दिया. महिला अपने पति के साथ नही रहने की बाते कह रही थी. अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह इस मामले को सुलझाने का हर सम्भव प्रयास करते देखे गये. उनके अथक प्रयास के बाद बरामद महिला अपने मायके जाने को तैयार हुई .
ये भी पढ़े…
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली
