
गोरौल, सत्यम ग्राम न्यूज़ मनीष कुमार : गोरौल प्रखंड के हरसेर गांव स्तिथ वाया नदी तट पर स्थित संभालू शाह बाबा रहमततुल्लाह अलैह के मजार पर सोमवार से आयोजित दो दिवसीय उर्स के दौरान अक़ीदतो ने चादर पोशी की. चादर पोशी के दौरान इनायतनगर गंजहाट से उनके अक़ीदतो ने गाजे बाजे के साथ गोरौल चौक,हरसेर होते हुए बाबा के मजार पर पहुचे. जहा चादरपोशी की गई. उसके बाद मजार पर चादरपोशी करने बालो की भीड़ उमड़ पड़ी.उर्स के आयोजक कमिटी के सचिव इरशाद अहमद ने बताया कि पहले दिन जलसा का कार्यक्रम आयोजित की गयी है।
रात्रि में लखनऊ के महिला पुरुष कलाकार द्वारा कब्बाली का कार्यक्रम आयोजित की गयी. मेला भी लगा है जहाँ सभी समुदाय के लोग खरीद बिक्री कर रहे है. उर्स आयोजक कमिटी के सदस्य शमशादअहमद, अंसार अहमद तरन्नुम परबीन के साथ जाहिद वारसी ने बताया कि उर्स के दौरान आने जाने बाले बाबा के अनुयायियों की सुविधाओं पर बिशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा . रुकने खाने की सारी व्यवस्था किया गया है. हलाकि पुलिस पदाधिकारी ने भी उर्स के दौरान शांति व्यवस्था में लगे देखे गये।
ये भी पढ़े…
शिव मंदिर समिति को मिली धमकी थाने में दिए आवेदन।
https://satyamgramnews.in/शिव-मंदिर-समिति-को-मिली-धम/02/2025/08/22/00/08/satyamgramnewsnetwork/