Goraul: The festival of Nag Panchami was celebrated with devotion in the block.

प्रखंड में नाग पंचमी का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया|
सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल : प्रखंड में नागपंचमी के पर्व बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया. इस अवसर पर क्षेत्र के भानपुर वरेबा, सोंधो, रूसुलपुर कोरीगांव, कटरमाला,गोंदिया, गोरौल बाजार में मेला लगा है. वही श्रद्धालुओ ने नाग देवता को दूध लावा चढ़ाकर पूजा अर्चना किया. महिलाओं ने अपने घरों के मुख्य दरवाजे पर गाय के गोबर से नाग देवता की आकृति बनाकर पूजा किया|
आचार्य डॉ राजीव नयन झा ने बताया कि नागों की पूजा अनादि कालो से किया जा रहा है. भक्तजन इसे भगवान शंकर का स्वरूप मानते है. आचार्य डॉ झा ने आगे बताया कि पुराणों में भी नागों की कुलो का विवरण है. अग्नि पुराण में 80 प्रकार के नागों की वर्णन है जिसके अनुसार अनन्त, वासुकी ,पद्म, तक्षक शंखपाल को प्रमुख माना गया है. इतना ही नही स्कन्दपुराण, भविष्यपुराण तथा कर्म पुराण में भी नागों की चर्चा है|
नागपंचमी मेला में गैस सलेंडर फटी ,जनमाल की नुकसान नहीं|
ग़ोरौल प्रखंड क्षेत्र के बड़ेवा गांव स्थित नाग पंचमी के अवसर पर लगने बाले मेले में शुक्रवार को गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार दुकानदार , लिट्टी बनाने के लिए जैसे ही चूल्हे को जलाया सिलेंडर में आग लग गई जिसके बाद मेले में जुटे भीड़ इधर-उधर भागने लगे कुछ लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गये।
आसपास के लोगों द्वारा अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पहुंची अग्निशमन दस्ता ने आग पर काबू पाया। इस दौरान अग्निशमन दस्ता के लोगों द्वारा बताया कि गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद बालू व मिट्टी पूरी तरह से डाल दें हवा से संपर्क खत्म होने पर आग पर काबू पाया जा सकता है। जबकि लोगों को समय-समय पर गैस पाइप की जांच करने सहित अन्य सलाह भी दी गई। वहीं दूसरी ओर आग पर काबू पाए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना था कि सिलेंडर फटने से आसपास को भी नुकसान पहुंच सकता था।
ये भी पढ़े …
वैशाली : सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करें जन प्रतिनिधि : प्रभारी मंत्री ।