GORAUL : एक दम्पति सहित तीन लोगों को मार पीट कर किया जख्मी,प्राथमिकी दर्ज।

सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल । थाना क्षेत्र के मजीराबाद गांव में एक दम्पति सहित तीन लोगों को मार पीट कर जख्मी कर दिया । सभी जख्मीयों का ईलाज पीएचसी गोरौल में कराया गया। साथ ही उसका बाल पकड़ कर घसीटते हुए बेलग्न कर दिया ।

इस सम्बन्ध में राजकुमारी देवी द्वारा दर्ज कराए प्राथमिकी में बताया गया है कि वह घर में खाना बना रही थी कि कुछ लोग अचानक आ धमके और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर बाल पकड़ कर घसीट दिया। इतना ही नहीं धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया।

बचाने आये पीड़िता के पति आकाश कुमार एंव देवर धीरज कुमार को भी मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया । इस मामले में लालबाबू शर्मा, विकास कुमार, आकाश कुमार सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

ये भी पढ़े…

राजापाकर : नव स्थापित माता दुर्गा मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-नव-स्थापित-माता/10/2024/14/18/16/22/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR