HAJIPUR : अनियंत्रित बाइक ने 70 वर्षीय वृद्ध को मारी टक्कर, हुई मौत।

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर,हाजीपुर : बरांटी थाना क्षेत्र के बरुआ बहुआरा गांव निवासी एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक 70 वर्षीय महेश राय पिता स्वर्गीय नंदन राय निवासी गांव बरुआ बहुआरा शनिवार की देर शाम 7 बजे बारात जाने के लिए कपड़े पहनकर रोड पर निकले थे कि राजापाकर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बाइक  ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया।

परिजन इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर ले गए। जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया। वहां स्थिति गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव का सदर अस्पताल हाजीपुर में टाउन थाना द्वारा पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

रविवार की सुबह शव उनके घर लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।वहीं शव को दाह: संस्कार हेतु परिजन  हाजीपुर के कौनहारा घाट ले गए। जबकि बाइक सवार घटनास्थल पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गया था।

ये भी पढ़े…

ईद -उल -अजहा पर मुसलमान भाइयो ने बकरे की दी कुर्बानी।

https://satyamgramnews.in/चेहराकलां-ईद-उल-अजहा-पर-मु/06/2025/07/18/50/31/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली