
हाजीपुर (सत्यम ग्राम न्यूज़)। बरांटी थाना क्षेत्र के काशीपुर चकबीवी गांव में एक 32 वर्षीय युवक कुंदन ठाकुर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मृतक बालेश्वर ठाकुर का पुत्र था। वह कुछ दिन पूर्व असम के करीमगंज से अपने घर आया था। वहां वह काम करता था। मौत की सूचना पर बरांटी थाना प्रभारी आशुतोष कुमार शुक्ला अपने पुलिस बल के साथ पहुंचे बाद में महुआ के पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार भी पहुंचे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले चार दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। रविवार की सुबह उसके चाचा कमलेश्वर ठाकुर के नवनिर्मित घर में फांसी लगाकर लटकता हुआ उसका शव मिला। शव देखते ही पुलिस को सूचना दी गई। इसके पहले 7 मार्च को उसके पिता ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बताया जाता है कि उसकी आंखें निकाली हुई थी उसे नींद भी नहीं आती थी और वह मंदबुद्धि का बताया जाता है उसकी शादी 3 वर्ष पूर्व हाजीपुर के बागमली मोहल्ले में हुई थी। किंतु कोई संतान नहीं थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। हांलांकि उसकी किसी से अदावत भी नहीं थी।उसके चाचा के घर में खिड़की से देखा गया तो पाया गया कि उसी के मफलर से फांसी लगी लाश लटकती हुई दिखाई दी। लाश जमीन से सटी मिली उसने सैंडो गंजी और पैंट पहन रखी थी।यह भी बताया जाता है कि उसके चाचा के घर की चाबी भी उन लोगों के पास ही रहती थी।
पुलिस ने घर में ताला जड़ दिया और फिर फॉरेंसिक टीम का इंतजार किया। टीम के आने के बाद घर से शव का निरीक्षण करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया। अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर उसकी मौत कैसे हुई।
ये भी पढ़े….
चेहराकलां : जीविका कार्यालय में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली