Health department: ए एन एम कर्मी विभिन्न मांगों के समर्थन में चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे |

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता, चेहरा कलां : बिहार संविदा ए एन एम संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर शुक्रवार को चौथे दिन भी अपने मांग के समर्थन में अड़े है । संबंधित कर्मियों ने सरकार विरोधी नारे के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने कार्य को रोकते हुए हड़ताल पर अड़े हैं ।संविदा पर कार्यरत माधुरी कुमारी,रिभा कुमारी , संजीवनी कुमारी, ममता कुमारी,रुब्बी कुमारी,मंजरी कुमारी, बबिता कुमारी,खुश्बू कुमारी, अर्चना कुमारी ने संयुक्त रूप से बताया की समान काम का वेतन समान होना ही चाहिए और सबसे गंभीर समस्या कार्य में प्रत्येक दिन तीन बार फेस अटेंडेंस बनाने का फरमान जारी किया गया है।

जिसका निर्वहन करने में भिन्न-भिन्न तरह के समस्या उत्पन्न होने की संभावनाएं से मजबूरी के कारण उक्त नये तुगलकी फरमान का विरोध करने का निर्णय लिया गया है ।हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं सरकार की यह दोहरी नीति के विरुद्ध में हम लोगों की हड़ताल जारी रहेगी । सरकार की दोहरी नीति नहीं चलेगी। परिस्थिति में फेस अटेंडेंस बनाना एक बहुत बड़ा मुसीबत के साथ मजबूरी सा लगता है। दूर दराज से कार्य करने के लिए निर्धारित स्थल पर आने में जो कठिनाई होती है उसमें भी प्रत्येक दिन तीन बार फेस अटेंडेंस के बनाना एक समस्या बन जायेगी ।वैसे स्थिति में थोड़ा सा समय के अंतराल होने से हाजिरी कट जाने की संभावना बढ़ जायेगी है।

सरकार को ऐसा भेदभाव नीति अपना कर दोहन शोषण से हम सभी संविदा कर्मी को मुक्त रखना चाहिए ।हम लोग संविदा कर्मी है बहुत कम वेतन पर काम करते हैं दूसरे दूसरे जिले से भी अपने कार्य स्थल तक पहुंचने में वर्षा ऋतु आ जाने से कच्चे रास्ते जाने से जो कठिनाई होती है वह एक बड़ी समस्या है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के दिए गए हर कार्य को कराया जाता है ,ऐसी स्थिति में समान काम के लिए सरकार को समान वेतन की बात करनी चाहिए। महिलाओं की समस्या को देखते हुए निर्णय करनी चाहिए ।इन बिंदुओं का ख्याल नहीं कर सरकार की दोहरी नीति का हम विरोध करते हुए फेस अटेंडेंस का विरोध करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर तब तक बने रहेंगे जब तक हमारी मांग को सरकार नहीं मान लेती है।

सरकारी और निजी स्कूलों में समन्वय और विचारों-सूचनाओं के आदान

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief