जंदाहा, सत्यम ग्राम न्यूज़,प्रकाश वर्मा : जंदाहा प्रखंड में टीएलएम मेला एवं प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें प्रखंड के तेईस सीआरसी ने भाग लिया। जहां शिक्षकों ने तरह तरह के टीएलएम बनाकर लाए थे। मेले को बेहतर और रोचक ढंग से बतया गया। कक्षा एक से पांच के बच्चो को निपुण भारत के तहत खेल खेल में कैसे शिक्षा दे सकते हैं।
नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार छोटे छोटे बच्चों को खेल खेल में गतिविधि के साथ उन्हे सिखाना है। इस उद्देश्य को धरातल पर उतारते के लिए ही सरकार ने हर वर्ष शिक्षकों को मौका अपना हुनर दिखाने के लिय दिया है।टीएलएम प्रदर्शनी मेला में जिले के लिए अलग अलग विषयों के लिए शिक्षकों को चयनित कर सम्मानित किया है।
जिनमे प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान हिंदी टीएलएम में सीआरसी एसडीएच चक फतह के शिक्षको को, दूसरा स्थान नरहरपुर, तीसरा स्थान खोपी को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.उर्दू में प्रथम स्थान नारी खुर्द, दूसरा गराहि, तीसरा बिझरौली को मिला।
पर्यावरण और हम में पहला स्थान बहसी, दूसरा मुकुंदपुर भात, तीसरा महीपुरा , गणित में प्रथम लक्ष्मीपुर, दूसरा रसलपुर, तीसरा मुकुंदपुर भात को मिला. अंग्रेजी में पहला स्थान पानापुर ,बटेश्वरनाथ दूसरा, शाहपुर रोहुआ और तीसरा अरनिया को मिला।
कार्यक्रम का अध्यक्षता धीरज कुमार बीपीएम व संचालन भोला पासवान लेखा सहायक तथा उदघोषक की भूमिका में गोपाल कुमार एवम सरोज कुमार ठाकुर द्वारा किया गया।मौके पर दर्जनों शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
ये भी पढ़े…
निजी एकेडमी में वार्षिक आवार्ड शिरोमणि का हुआ आयोजन।
https://satyamgramnews.in/award-sherwani-निजी-एकेडमी-में-वार्षि/02/2025/08/19/38/33/sgngoraul/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief