Kanwadis riding on DJ got hit by high tension electric wire, 8 died half a dozen injured

वैशाली के हाजीपुर के जंदाहा रोड औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा चुहरमल स्थान के निकट रात्रि में बड़ा हादसा
बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आया डीजे पर सवार कांवड़ियां, 8 की मौत;आधा दर्जन जख्मी |
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता, हाजीपुर / वैशाली : जिले के हाजीपुर में रविवार देर रात बड़ादुर्घटना हुआ है । हाजीपुर के जंदाहा रोड औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा चुहरमल स्थान के निकट हाई टेंशन तार की चपेट में डीजे आ गया। करंट लगने से आठ कांवड़ियों की मौत से कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन कांवड़िये गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मौके पर अफरा-तफरी मच गया।
बताया जा रहा है कि आधा दर्जन कांवड़िये गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मौके पर अफरा-तफरी मची है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी झुलसे हुए लोगों को हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। हाजीपुर के जठुआ निवासी उमेश पासवान के पुत्र राजीव कुमार और मदन पासवान के पुत्र साजन समेत कई लोग झुलसे हुए हैं।
हादसे में इनकी हुई मौत : रवि कुमार पिता धर्मेंद्र पासवान, राजा कुमार पिता स्व लाला दास,नवीन कुमार पिता स्वर्गीय फुदेना पासवान,अमरेश कुमार पिता सनोज भगत,अशोक कुमार पिता मंटू पासवान,चंदन कुमार पिता चंदेश्वर पासवान,कालू कुमार पिता परमेश्वर पासवान,आशी कुमार पिता मिंटू पासवान।
सभी डीजे पर सवार हो पहलेजा घाट जल लेने जा रहे थे
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी शिवम कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ सुल्तानपुर से डीजे ट्रॉली पर सवार होकर पहलेजा घाट जा रहे थे। पहलेजा घाट से जल लेकर बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सोमवार की सुबह जलाभिषेक करना था। इसी दौरान बाबा चौहरमल स्थान के निकट हाई टेंशन तार की चपेट में डीजे आ गया। करंट लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग झुलस गए हैं।
मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल एवं डीएम रहे महजूद
घटना की जानकारी मिलते ही डीएम यश पाल मीणा, सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामनंदन प्रसाद और डीपीएम कुमार मनोज मौके पर पहुंचे। झुलसने वाले लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश, औद्योगिक थाना क्षेत्र अध्यक्ष राजेश रंजन, नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार समेत भारी पुलिसबल मौके पर मौजूद है।
ये भी पढ़े….
आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे कार्य की निरीक्षण किया एमओ राजापाकर ।
रिपोर्ट : अरुण कुमार श्रीवास्तव, ब्यूरो वैशाली, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
समाचार /विज्ञापन देने एवं रिपोर्टर बनने के लिए दूरभाष 9934645807/9931084637पर सम्पर्क करें -धन्यवाद
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief