सत्यम ग्राम न्यूज़ , कटहरा/ वैशाली : थाना क्षेत्र में विते दिन सोमबार को एक विवाहिता की उसके ससुराल के लोगो द्वारा हत्या कर शव को सेहान ग्राम के एक निजी पोखर में फेक देने का मामला प्रकश में आने के बाद विवाहिता के माता जैलस देवी, ग्राम – गौरिहार, थाना -सकरा, जिला- मुजफ्फरपुर निवासी को जब इस बात की खबर हुआ तो कटहरा थाना पहुंच आवेदन देते हुए बताया की मेरी पुत्री सरिता देवी को उनके ससुराल बालो के द्वारा हत्या कर शव पोखर में भेक दिया गया है | इस संदर्भ में कटहरा थाना कांड संख्या -365/24, दिनांक 16 सितम्बर 24 को धारा 103/238 /3(5)BNS दर्ज किया गया है |
विवाहिता हत्या कांड में कटहरा थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल अभियुक्तो में स्व. बजरंगी राय के पुत्र जंगबहादुर राय ,जंगबहादुर राय की पत्नी ठगनी देवी , जंगबहादुर राय की पुत्री मीता देवी , सभी ग्राम -खाजे चाँद छपरा, थाना- कटहरा, जिला -वैशाली निवासी एवं मुसाफिर राय के पत्नी सरिता देवी, ग्राम लोहरगामा ,थाना सकरा , जिला -मुजफ्फरपुर पर कांड दर्ज होने के बाद 30 मिनट के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया |
घटना में अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कटहरा थाना की पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई है, इस संदर्भ में वैशाली पुलिस अधीक्षक के कार्यलय से दिनांक 17 सितम्बर को कटहरा थाना विवाहिता हत्या कांड से सम्बन्धित प्रेस विज्ञप्ति भी जरी की है |
ये भी पढ़े …
PATEPUR : मोहम्मद पैगंबर साहब के 1446 वी जयन्ती के अवसर पर सैंकड़ो मुसलमान भाई हुए जुलुस में शामिल।
PATEPUR : मोहम्मद पैगंबर साहब के 1446 वी जयन्ती के अवसर पर सैंकड़ो मुसलमान भाई हुए जुलुस में शामिल।
रिपोर्ट : नागेंद्र राय, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief