
सत्यम ग्राम न्यूज , महुआ/पातेपुर/कटहरा : अनुमंडल क्षेत्र के पुरैना के पास एक यूवक की चाकू गोद कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से नाराज लोगों ने बुधवार की देर शाम महुआ के गांधी चौक को जाम कर जमकर हंगामा न किया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को महुआ अनुमंडल क्षेत्र के भों कटहरा थाना क्षेत्र के बस्ती सरसीकन गांव निवासी राजेश कुमार राय के 22 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार को कुछ में युवकों ने पुरैना पातेपुर बुलाया। इस दौरान रौशन पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल रौशन को महुआ का अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से नाराज लोगों ने महुआ बाजार के गांधी चौक को जाम कर दिया। जाम के कारण आवागमन पूरी तरह र्ष ठप हो गया। वहीं सड़क जाम की सूचना मिलते ही महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन एवं थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई का भरोसा स्वजनों को दिलाया।
ननिहाल से बुलाकर रौशन कुमार की गई है हत्या।
बताया जाता है कि रौशन कुमार का ननिहाल पातेपुर के बरडीहा ग्राम में है। जहां वह गया हुआ था। उसे इसी दौरान किसी ने फोन कर उसे बुलाया। फोन आने के बाद रौशन तुरंत निकल गया। जिसके बाद वह लौटकर नहीं आया। घर वालों को सूचना मिली कि रौशन को किसी ने चाकू मार दिया है। आनन- फानन में लोग वहां पहुंचे और इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
क्या कहती हैं महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
इस संबंध में महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सूरत सुमन ने बताया कि कुछ लड़कों के साथ रोशन की झड़प हुई थी जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है। शव को बरामद का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रहे हैं। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief