Meeting of JDU workers in view of Legislative Council elections.

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,प्रकाश वर्मा। राजापाकर : तिरहुत स्नातक निर्वाचन विधान परिषद उपचुनाव की तैयारी को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को राजापाकर प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना रोड सभागार में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय ने की व संचालन पार्टी के प्रदेश सचिव भीम कुमार ने किया।बैठक में पार्टी के सभी पंचायत अध्यक्षों, कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष रोबिन प्रसाद सिंह ,युवा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार दीपू, जदयू के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र राम, अनिल कुमार,अनिल दास, शक्ति किशोर कुमार आदि बैठक में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने कहा कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 18 साल में राज्य में विकास के अनेक कार्य किए हैं।
जिससे सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हुए हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हमारी परंपरागत सीट रही है। इस क्षेत्र से देवेश चंद्र ठाकुर के सांसद बनने के बाद सीट खाली हुई है। जिसके लिए उपचुनाव हो रहा है यह प्रतिष्ठा का विषय है। सभी लोग अपना मत देकर जदयू समर्थित उम्मीदवार अभिषेक झा को भारी मतों से विजयी बनावें।
उन्होंने पंचायत अध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में स्नातक पास अभ्यर्थी के आवेदन भर कर जिला में जमा करने का निर्देश दिया और कहा कि जो हमारे पार्टी के एनडीए घटक दल के समर्पित स्नातक पास या बीटेक पास लोग हैं उनका आवेदन भरकर उन्हें जिला में जमा करें। क्योंकि निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व के वोटर लिस्ट को रद्द कर नया बनाने की बात कही है. इसलिए आप सभी इस कार्य में आप सभी 30 अगस्त तक आवेदन अवश्य जिला में जमा कर दें।
ताकि बाकी की प्रक्रिया पूरी की जा सकें।वहीं बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को स्नातक वोटर लिस्ट बनाने के लिए ऑफलाइन आवेदन भी कार्यकर्ताओं के बीच वितरण किया गया।मौके पर विनोद कुमार सिंह, श्याम सुंदर राय, शत्रुघ्न विश्वकर्मा, अरुण पटेल ,शिवनाथ सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह, रामनाथ सिंह सहित अनेक शामिल हुए।
ये भी पढ़े ….
झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।
रिपोर्ट : प्रणव कुमार हरपुरी, चेहराकलां/वैशाली, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
समाचार /विज्ञापन देने एवं रिपोर्टर बनने के लिए दूरभाष + 91 9031922404 /+91 9931084637 पर सम्पर्क करें -धन्यवाद
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief