MORNING BREAKING NEWS :करौना ओपी क्षेत्र के कटहरा में दुकान में चोरी |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,चेहराकला / वैशाली : महुआ – मुजफ्फरपुर मुख्यमार्ग स्थित में कटहरा के कंचन चौक के मध्य स्थित एक लोहार के दुकान से बीते रात्री 25 हजार रुपये की चोरी की घटना घटित हुई है| जानकारी देते हुए दुकानदार राजकुमार शर्मा ने बताया कि घर बगल में होने तथा एक बगलगीर के दुकान के समीप व उनके सोने के कारण सुरक्षा को लेकर हम निश्चित थे|

यह पहली घटना है| इससे पूर्व मेरे दुकान में कभी इस प्रकार चोरी की घटना नहीं हुई है| हम भविष्य के आपदाओं एवं आवश्यकताओं के लिए दैनिक बचत की राशि विश्वकर्मा भगवान के प्रतिमा के समीप बने दान पेटी में डालते थे | उसी को तोड़कर बीते रात्री अज्ञात चोर ने तोड़कर लगभग 25 हजार रुपये चोरी कर लिया है | समाचार लिखे जाने तक भूक्तभोगी ने घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को नहीं दिया था |

रिपोर्ट : राजेंद्र कुमार सिंह, संवाददाता, हाजीपुर /वैशाली सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क