OPPOSING THE SALE OF LIQUOR IN LALGANJ PROVED COSTLY FOR 3 PEOPLE INCLUDING THE FORMER CHIEF, UNDERGOING TREATMENT IN HOSPITAL

लालगंज में शराब बिक्री का विरोध करना पूर्व मुखिया समेत 3 लोगों को पड़ा महंगा, अस्पताल में चल रहा इलाज।
सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली /लालगंज: प्रखण्ड क्षेत्र के बसंता जहानाबाद पंचायत की पूर्व मुखिया समेत तीन लोगो पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसमें मुखिया सहित तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। सभी घायल क़ो इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल में अच्छा इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना के संबंध में बताया गया कि पूर्व मुखिया अवधेश सिंह के लाइन होटल के समीप कुछ दिन पहले लालगंज पुलिस ने शराब बरामद किया था। जिसके बाद कई लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसे लेकर पूर्व मुखिया अवधेश सिंह मंगलवार को गांव के ही कुणाल कुमार उर्फ चिंटू, गोलू कुमार और अमरेंद्र कुमार को कहा कि तुम लोग शराब बेचते हो और निर्दोष पर केस हो जाता है।
उक्त लोगों ने अवधेश सिंह के भाई कृष्ण कुमार उर्फ खिलाड़ी सिंह और उसके बेटा शिवम कुमार पर दबिया से वार कर दिया गया। जिसे बचाने गए पूर्व मुखिया अवधेश सिंह पर भी उक्त लोगों पर जानलेवा हमला किया गया।
हमले में अवधेश सिंह बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने अवधेश सिंह सहित सभी घायलों को लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं, घटना की सूचना पर लालगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी रेफरल अस्पताल लालगंज पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।
ये भी पढ़े…
जलकुंभी एवं केला शिल्प में 50 दिवसीय गुरु शिष्य हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।
रिपोर्ट : राजेंद्र कुमार, हाजीपुर /वैशाली, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
समाचार/विज्ञापन देने एवं रिपोर्टर बनने के लिए दूरभाष +91 9931084637 पर सम्पर्क करें -धन्यवाद
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief