MUJFFARPUR NEWS : सिकंदरपुर मुक्तिधाम शमशान घाट स्लम बस्ती मे बच्चों के बीच शिक्षा जागरूकता पठन समाग्री वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन |

स्लम बस्ती के बच्चो को पठन समाग्री वितरण करते हुए एक प्रयास मंच के संजय रजक, अध्यक्ष|

सत्यम ग्राम न्यूज़ , मुजफ्फ़रपुर : एक प्रयास मंच के द्वारा सिकंदरपुर मुक्तिधाम शमशान घाट स्लम बस्ती मे बच्चों के बीच शिक्षा जागरूकता पठन समाग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया .मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित होना बहुत ही जरूरी है और शिक्षित व्यक्ति ही राष्ट्र निर्माण में सहयोग कर सकते हैं|

बच्चे देश के भविष्य तो ऐसे में बच्चों को शिक्षित करने के लिए हम सभी लोगों को आगे आना होगा और मंच का भी उद्देश्य सब पढ़े,सब बढ़े है और शिक्षा जागरूकता के लिए लगातार अपने शहर मुजफ्फरपुर के स्लम बस्ती, गरीब ,जरूरतमंद बच्चों के बीच पठन सामग्री, नाटक लोकगीत के द्वारा जागरूक किया जाता है |

उद्देश्य यह है की सभी बच्चे पढ़े और सभी बच्चे आगे बढे. आज मंच के द्वारा सिकंदरपुर मुक्तिधाम शमशान घाट स्लम बस्ती मे बच्चों के बीच पठन सामग्री वितरण किया गया ताकि ये भी बच्चे पढ़े और अपने साथ अपने परिवार समाज का नाम रोशन कर सकें . साथ ही मै संजय रजक मंच के संस्थापक होने के नाते एक प्रयास शुरुआत की बर्थ डे तो बहाना है,बच्चो को पढ़ाना है जिसमे अपना 28 वां जन्मदिवस पर बच्चो के बीच केक काटकर, पठन समाग्री वितरण किया ताकि ये भी बच्चे पढ़े और अपने साथ अपने परिवार समाज का नाम रौशन कर सके.कार्यक्रम मे शिवजी कुमार, बादल महाकाल, विशाल महाकाल,संजय रजक उपस्थित थे |

ये भी पढ़े …

पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद 76 सदस्य 147 ने किया नामांकन |

VAISHALI NEWS : राजापाकर में पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 76 व सदस्य के 147 प्रत्याशियों ने किया नामांकन |

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief