On the third Monday of Sawan, devotees performed Jalabhishek after worshiping in Shivalayas.

सावन के तीसरे सोमवारी को शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के उपरांत जलाभिषेक किया।
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता, चेहराकलां वैशाली । प्रखंड समेत आस पास के क्षेत्रों में स्थित शिवालय में श्रद्धालु द्वारा पूजा अर्चना करते हुए किया जलाभिषेक।इस जलाभिषेक में सभी उम्र के लोग शामिल हैं। खासकर इस जलाभिषेक में युवा एवं युवतियां समेत महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कटहरा थाना के प्रांगण, चेहराकलां,बथना महोदय , विशुनपुर अड़रा, मथना माल , मथना मिलिक,बेगम पट्टी, खाजे चांद छपड़ा,ताल सेहान,छौराही , सेहान, शाहपुर खुर्द, कैला जलालपुर, कैला कलां, सुमेरगंज,बखरीदौआ, रसुलपुर फतह, किशुनपुर तेलौर , मोहम्मदपुर टुरी, करहटिया बुजुर्ग, विष्णुपुर , गंगटी,बकसामा हाशमी चौक मंजीया , सरमस्तपुर झिटकाहीं समेत भदेहरनाथ शिव मंदिर हकीमपुर अन्य शिवालयों श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना के उपरांत जलाभिषेक किया।
जलाभिषेक में बेलपत्र,भांग,धतुर,फूल,अक्षत समेत अन्य सामग्री शामिल रहते हैं। अधिकांश शिवालयों पर श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन एवं प्रवचन का किया गया है।